खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
आरईएस में स्पोर्ट्स एकेडमी 28 अगस्त से, सभी विद्यालयों के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं, जिन्हें जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर भी मिलेगा
आरईएस में स्पोट्र्स एकेडमी कल से
बीकानेर। अंत्योदय नगर स्थित रमेश इंग्लिश स्कूल (आरईएस) में स्पोट्र्स एकेडमी की शुरूआत खेल दिवस पर 29 अगस्त से की जा रही है। यह अकेडमी न सिर्फ आरईएस के विद्यार्थियों बल्कि अन्य स्कूल के विद्यार्थियों के लिए भी उपलब्ध रहेगी।
स्कूल प्राचार्य श्रीमती सेणुका हर्ष ने बताया कि स्पोट्र्स एकेडमी का उद्घाटन राजस्थान क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव अशोक ओहरी व राजस्थान शतरंज संघ के सचिव एस.एल. हर्ष करेंगे। एकेडमी में फिलहाल तीन खेल तीरंदाजी, टेबल टेनिस व स्केटिंग शुरू किए जा रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर तीरंदाजी के राष्ट्रीय प्रशिक्षक अनिल जोशी, टेबल टेनिस प्रशिक्षक दुष्यंत सिंह व स्केटिंग प्रशिक्षक निशांत हर्ष भी उपस्थित रहेंगे। तीनों प्रशिक्षकों के अनुभवों का लाभ भी एकेडमी को मिलता रहेगा। एकेडमी में सभी विद्यालयों के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं, जिन्हें जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर भी मिलेगा।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...