डूगरमल सहू प्रबोधक की पुण्यतिथि पर 125 यूनिट रक्तदान
बीकानेर- 27 अगस्त, 2019 स्वर्गीय श्री डूंगरमल सहू (प्रबोधक) की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर ए.आर.एस. विद्या मंदिर, सागर रोड, बीकानेर में विशाल रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) बीकानेर के तत्वाधान में किया गया
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व गृह एवं परिवहन राज्य मंत्री श्रीमान वीरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि रक्तदान एक पुण्य का पुनीत कार्य है जिससे स्वर्गीय डूंगरमल सहू की याद को चिरस्थाई रखा जा सकेगा
सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता शिवलाल गोदारा ने कहा कि स्वर्गीय डूंगरमल सहू सदेव छात्र, शिक्षक, मजदूर एवं किसान हित की बात करता था रक्तदान शिविर में कुल 125 यूनिट रक्त चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा संग्रहित किया गया श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के जिला मंत्री भंवर पोटलिया ने कहा कि स्वर्गीय डूंगरमल सहू एक नेक दिल इंसान थे हमेशा संघर्षरत रहते थे सभा को अधिवक्ता संघ की ओर से धीरज कड़वासरा, ओम जाखड ने भी संबोधित किया सभा में ताज सिंह सहू सेवानिवृत्त अध्यापक, मूलाराम भामू सेवानिवृत्त विकास अधिकारी, गोविंद राम पूर्व सरपंच मूंडसर, गायत्री देवी सरपंच मूंडसर, माणकचंद उपसरपंच मूंडसर, राकेश डोगीवाल जिलाध्यक्ष पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारी संघ, रामेश्वर कस्वा सत्यम एकेडमी, अशोक सियाग पटवारी नापासर, महेश लेगा अध्यापक, संजय पुरोहित जिला अध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत), श्रवण पुरोहित प्रदेश मंत्री राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत), रेवंत राम गोदारा प्रदेश प्रतिनिधि राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) गणेश चौधरी तहसील अध्यक्ष, सोहन कूकणा तहसील मंत्री, देवेंद्र जाखड नगर उपशाखा मंत्री, भंवर सांगवा प्रवक्ता राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) जगदीश डिडेल , कोजाराम सियाग प्रदेश संयोजक एनएमओपीएस, महेंद्र भंवरिया, हुकमाराम चौधरी, भागीरथ सहू, तारूराम सियाग, भीखाराम सहू, भंवर चौधरी, महेंद्र पोटलिया शिक्षा अधिकारी, पृथ्वीराज लेगा, बलवीर गोदारा, शिव शंकर चौधरी, ओम प्रकाश साहू आदि महानुभावों ने स्वर्गीय डूंगरमल सहू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की
चिकित्सा विभाग की ओर से डॉ कालूराम एवं उनके स्टाफ द्वारा रक्त संग्रहण का कार्य किया गया
ए आर एस विद्या मंदिर के निदेशक श्री मनोज कड़वासरा की सेवाएं अविस्मरणीय एवं समस्त प्रकार की व्यवस्थाएं उनके द्वारा की गई
संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन श्री शिवशंकर गोदारा उपाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) द्वारा किया गया अंत में रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सभी साथियों का माननीय पूर्व गृह राज्यमंत्री वीरेंद्र बेनीवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...