सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
विधानसभा विशेष : बीकानेर में सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का उद्घाटन शीघ्र हो - नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

राजस्थान विधानसभा में आज नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने नियम 295 के तहत विशेष उल्लेख में बीकानेर का सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के जल्द उद्घाटन का मुद्दा उठाया । सुपर स्पेशियलिटी सेंटर पिछले नौ माह से तैयार होकर उद्घाटन के इंतजार में है ।
आज राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने नियम 295 के तहत विशेष उल्लेख में बीकानेर में सुपर स्पेशयलिटी सेंटर के उद्घाटन में हो रही देरी का मुद्दा उठाया । श्री बिश्नोई ने कहा कि बीकानेर में सुपर स्पेशयलिटी सेंटर बनकर तैयार है, किन्तु विभागीय उदासीनता के कारण इसे शुरू नहीं किया जा रहा है । पीबीएम की उपचार क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि की संभावनाओं को समेटे यह अस्पताल तमाम तैयारियों के बावजूद शुरू नहीं किया जा रहा है और इसके कारण गंभीर रोगियों को उच्च-संस्थानों में रेफर किया जा रहा है ।
बीकानेर ही नहीं अपितु समूचे उत्तर भारत के लोगों को बेहतर इलाज प्रदान करते आ रहे पीबीएम चिकित्सालय पर भी इस सेंटर के शुरू हो जाने से बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा । सरकार और विभागीय अधिकारियों की ढिलाई के कारण इसमें उपलब्ध कराए गए उपचार के बेशकीमती व आधुनिकतम उपकरण धूल चाट रहे हैं ।
इस नव-निर्मित सेंटर की उपेक्षा से जहां जनता को भारी आर्थिक नुकसान तो हो ही रहा है, वहीं दूसरी ओर विभिन्न बीमारियों के इलाज की नई नई विधाओं की खोज और अनुसंधान की प्रबल संभावनाओं पर भी पर्दा पड़ा है । ऐसा भी नहीं है कि सरकार और विभाग सुपर स्पेशयलिटी के शुरू नहीं हो पाने की बात से अनजान हो, सरकार की इस नाकामी पर स्थानीय मीडिया बार-बार ध्यान दिलाता रहा है, किंतु ऐसा लगता है कि जैसे सरकार को जनहित से कोई सरोकार ही नहीं रह गया है ।
हम सदन के माध्यम से चिकित्सा मंत्री जी से पूछना चाहते हैं कि वे बताएं कि इस सेंटर को शुरू करने में आखिर दिक्कत क्या आ रही है ? माननीय मंत्री जी बताएं कि वे इस सेंटर को कब तक शुरू करवाने जा रहे हैं ? और यदि इसे यूं ही लटकाए रखना चाहते हैं तो उसकी वजहें बताई जाए।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...