खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।
🙏
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
प्रदूषित हो रही ओजोन परत, पौधे लगाने से होगा प्रकृति का संरक्षण-डाॅ. वर्मा,
प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर महानंद उद्यान में संगोष्ठी आयोजित
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
प्रदूषित हो रही ओजोन परत, पौधे लगाने से होगा प्रकृति का संरक्षण-डाॅ. वर्मा,
प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर महानंद उद्यान में संगोष्ठी आयोजित
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :-

बीकानेर, 28 जुलाई। प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर रविवार को महानंद उद्यान में ‘पर्यावरण प्रदूषण और मानव स्वास्थ्य’ विषयक संगोष्ठी आयोजित हुई।
इसके मुख्य वक्ता स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के बागवानी विशेषज्ञ डाॅ. इंद्रमोहन वर्मा थे। उन्होंने कहा कि वाहनों से निकलने वाले धुएं, एयरकंडीशनर और रेफ्रीजरेटर के कारण ओजोन परत प्रदूषित हो रही है और हम ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या से घिर रहे हैं। इससे बचने के लिए पौधारोपण ही सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
समाजसेवी राजेश चूरा ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने दूरदर्शी सोच रखते हुए कुएं, बावड़ियां और तालाब बनवाएं। इनके पास बड़ी संख्या में पेड़ लगाए, लेकिन धीरे-धीरे यह लुप्त होने लगे हैं। हमें इन्हें पुनजीर्वित करने की ओर बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का सीधा असर मानव स्वास्थ्य पर पड़ा है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रदूषण को कम किया जा सकता है।
शिक्षा निदेशालय के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक डाॅ. विजयशंकर आचार्य ने कहा कि आज आमजन में पौधे लगाने के प्रति जागृति आई है। सरकारें भी इस दिशा में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इसे जन आंदोलन बनाने की जरूरत है।
लेंसमेन डाॅट नेचर के संयोजक इंजी. अरुण आचार्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में युवाओं का जुड़ना सकारात्मक पहल है। युवाओं द्वारा लगाए गए पौधे पीढ़ियों के लिए फायदेमंद होंगे। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। महानंद पर्यावरण विकास समिति के मानवेन्द्र आचार्य और कृष्ण कांत व्यास ने बताया कि उद्यान में अब तक 150 पौधे लगाए जा चुके हैं। इनमें छायादार, फलदार और फूलदार पौध हैं।
इस अवसर पर संस्कृतिकर्मी कृष्णचंद्र पुरोहित, युवा कांग्रेस नेता ऋषि कुमार व्यास, समिति के गणेश आचार्य, नमामीशंकर आचार्य, फिजियोथेरेपिस्ट डाॅ. अमित पुरोहित, सौरव आचार्य, गौरव व्यास, केशव आचार्य, विकास व्यास, जितेन्द्र व्यास, लक्ष्मीनारायण चूरा, रविन्द्र हर्ष सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे। इसके बाद ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष के साथ पौधारोपण किया गया।
🙏प्रदूषित हो रही ओजोन परत, पौधे लगाने से होगा प्रकृति का संरक्षण-डाॅ. वर्मा,

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...