सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
.. 👇
दिहाड़ी छोड़ श्रमिकों को करना पड़ा अनशन, श्रम विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
👇
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

बीकानेर 2 जुलाई 2019 । राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण असंगठित मजदूर यूनियन राजस्थान प्रदेश के बैनर तले छह मजदूरों ने व कलेक्ट्रेट के समक्ष एक दिवसीय अनशन किया। वजह थी श्रम विभाग के अमले द्वारा वांछित कार्य न किए जाने के आरोप। कलेक्टर को दिए ज्ञापन में मजदूरों ने विभाग पर जो आरोप लगाए हैं उनमें काम अटका कर पंजीयन सहित अन्य श्रमिक योजनाओं का समुचित एवं वांछित लाभ न दिया जाना शामिल है। योजनाओं के दिलाने की मांग भी की है। मजदूरों का प्रमुख आरोप है कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हठधर्मिता के कारण मजदूरों को उनका हक नहीं मिल रहा है। महामंत्री नवीन आचार्य के अनुसार अधिकारियों और कर्मचारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी वर्षों से श्रमिकों के प्रकरण विभाग में लम्बित चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक वर्ष से जानकी देवी अपने पति की मौत के बाद सरकार से मिलने वाली सहायता राशि के लिए तरस रही है। श्रम विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस पीडि़ता के प्रति संवेदना विहीन हैं। मजदूर संगठन का आरोप है कि दलालों से दलाली हासिल कर श्रमिकों के काम करने वाले इस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कमीशन के लिए इतने लालची हो गए हैं कि वे श्रमिकों का काम भी बिना पैसे लिए नहीं करते हैं। यहां तक कि विभाग में मजदूरों की बेटियों के विवाह के लिए दी जाने वाली सहायता राशि, श्रमिकों का पंजीयन, श्रमिकों के बालकों की छात्रवृत्ति जैसे सैकड़ों प्रकरण वर्षों से लम्बित चल रहे हैं।
......
......
.....
...
.....
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...