सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
..
👇
बीकानेर में पकड़ी गई मॉनिटर लिजार्ड, मानसून में सरिसृपों के प्रति सावधान रहें लोग
👇
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
बीकानेर में पकड़ी गई मॉनिटर लिजार्ड, मानसून में सरिसृपों के प्रति सावधान रहें लोग
बीकानेर। गोयरा कुल में शामिल सामान्य से कहीं अधिक बड़े आकार की एक छिपकली ( मॉनिटर लिजार्ड ) रानी बाजार
इंडस्ट्रियल एरिया में सिनेमैजिक
सिनेमा के पास गुरुवार को पकड़ी गई है। मॉनिटर लिजार्ड के देखे जाने के बाद उस समय
अफरातफरी मच गई जब छिपकली लोगों की ओर फुंफकारने और झपटने को आमादा हो गई। उसके जहरीली होने एवं काटने की आशंका के चलते आसपास खड़े लोग इधर
उधर दौड़ पड़े। इस खतरनाक लगने वाली
छिपकली (मॉनिटर लिजार्ड) के देखे जाने की
सूचना मिलने पर युवा सर्वधर्म सेवा
कर्ता संस्था के अध्यक्ष मोहमद इकबाल
मौके पर पहुँचे और काफी मशक्कत के बाद
उस बड़े आकार की मॉनिटर लिजार्ड ( छिपकली ) को
काबू में किया। बाद में मॉनिटर लिजार्ड को वन विभाग को लिखित में
सुपुर्द किया गया। मॉनिटर लिजार्ड को काबू में करने वाले बीकानेर के स्नेकमैन, सरिसृप
विशेषज्ञ इकबाल ने बताया कि उन्होंने
पहली बार इस तरह की विशालकाय
छिपकली पकड़ी है। हालांकि इस
छिपकली का दूर का रिश्तेदार गोयरा
जो बीकानेर में पहले बहुतायत से
मिलता था और काफी ज़हरीला होता
है को कई बार पकड़कर सुरक्षित
पर्यावास में छोड़ चुके हैं। बीकानेर में
मॉनिटर लिजार्ड निकलना आश्चर्य की
बात है। मो. इकबाल ने बताया कि
अभी गर्मी व उमस के कारण तथा
बारिश होने से बिल भर जाने पर सांप
सरिसृप बाहर निकलेंगे। आमजन
सावधान रहे और इन जगहों पर सीधा
हाथ डालने से बचे जैसे कि -कबाड,
बगीचा, गमला, गार्डन, घर में रखे
पुराने बिस्तर कपड़ो आदि में छड़ी का
उपयोग करें।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...