खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤 🌐
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने व एक एक पेड़ लगाने की ली शपथ
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने व एक एक पेड़ लगाने की ली शपथ....
बीकानेर....शिक्षा विभाग एवं राज्य सरकार के आदेशानुसार राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवनगर की बाल सभा का आयोजन प्रधानाचार्य रूपेंद्रसिंह शेखावत की अध्यक्षता में अटल सेवा केंद्र के पास सार्वजनिक स्थान पर किया गया।विद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी मोहरसिंह सलावद ने बताया कि बाल सभा के मुख्य अतिथि वार्ड पंच मावजी राम एवं एसएमसी अध्यक्ष चंदन सिंह थे, विशिष्ट अतिथि शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक किशनसिंह राजपुरोहित,ग्रामीण भूरसिंह थे। बाल सभा में नामाकंन वृद्धि, विद्यालय विकास पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानाचार्य रूपेंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी को मिलकर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने,स्कूल एवं ग्राम में सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं जल संरक्षण हेतु कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया एवं सभी छात्र छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने एक एक पेड़ लगाने की शपथ ली। मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी मोहरसिंह सलावद ने किया ,बाल सभा में सभी कक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले 289 छात्रों को पुरस्कृत किया गया।बाल सभा में प्रधानाचार्य रूपेंद्र सिंह शेखावत, वार्ड पंच मावजीराम, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक किशन सिं राजपुरोहित एसएमसी अध्यक्ष चंदनसिंह,ग्रामीण भुरसिंह,कार्यक्रम अधिकारी मोहरसिंह सलावद, सुजानसिंह राठौड़, रणछोड़ सिंह सोढा,तेजपाल, दयाराम, प्रभूराम, किरण प्रजापत,प्रेमसिंह, गणेशाराम आदि शामिल रहे।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
खबर :-

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...