सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
कौशल युवा संवाद कार्यक्रम का समापन
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
कौशल युवा संवाद कार्यक्रम का समापन
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏
कौशल युवा संवाद कार्यक्रम का समापन
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
कौशल युवा संवाद कार्यक्रम का समापन
कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा कौशल युवा संवाद का आयोजन- प्रभावशाली और सफल कौशल विकास कार्यक्रमों को तैयार करने के उद्देश्य से युवाओं के विचारों और उनकी सिफारिशों को सुनने के लिए एक संवाद
कौशल भारत मिशन का चौथी वर्षगांठ के उपलक्ष में दो दिवसीय कौशल युवा संवाद कार्यक्रम का समापन
बीकानेर 9 जुलाई। युवा शक्ति कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से देश भर में युवाओं के लिए चल रहे कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़कर बेरोजगारी के इस विकट दौर में आजीविका निर्वाह कर सकती है। ये उद्बोधन कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से संचालित जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर के उपाध्यक्ष अविनाश भार्गव ने स्किल इंडिया मिशन की चौथी वर्षगांठ पर आयोजित कौशल युवा संवाद कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित युवा प्रशिक्षु समूह के समक्ष व्यक्त किए। भार्गव ने कहा कि 15 जुलाई, 2019 को विश्व युवा कौशल दिवस को यादगार बनाने और कौशल भारत मिशन की चौथी वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने सभी प्रशिक्षण केंद्रों को 8 से 10 जुलाई 2019 के बीच कौशल युवा संवाद (युवा कौशल संसद) के लिए आमंत्रित किया है।
इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर के निदेशक रामलाल सोनी ने कहा कि कौशल युवा संवाद का मकसद देश भर के युवाओं के साथ बातचीत के ज़रिए विभिन्न विषयों, विचारों, चुनौतियों और सिफारिशों को जानना है जिससे कौशल विकास कार्यक्रम की वर्तमान योजनाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें अपडेट और रेग्युलेट करने में सहायता मिलेगी। सोनी ने कहा कि कौशल युवा संवाद आज के युवाओं की मानसिकता, उनकी अपेक्षाओं और विजऩ को समझने के लिए एक शानदार पहल है। हमारा मानना है कि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को देखते हुए दुनिया में सफलता की दृष्टि से युवाओं के लिए निवेश और उच्च गुणवत्ता के वोकेशनल प्रोग्राम शुरू किया जाना महत्वपूर्ण है।
संस्थान के कार्यक्रम सहायक महेश उपाध्याय ने कहा कि देश भर में प्रधानमंत्राी कौशल केंद्र औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था , प्रधानमंत्राी कौशल विकास योजना के तहत आने वाले पॉलिटेक्निक संस्थान और अन्य शुल्क-आधारित प्रशिक्षण केंद्रों में कौशल युवा संवाद का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में हर प्रशिक्षण केंद्र से 20 उम्मीदवारों को इस संवाद में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। मंगलवार को 10 प्रशिक्षुओं से बातचीत के बाद, कौशल युवा संवाद की सिफारिशों को पोर्टल के ज़रिए मंत्रालय को भेज गया। चुने हुए उम्मीदवारों को 15 जुलाई 2019 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्रालय के माननीय मंत्रियों के साथ ओपन डायलग में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं और मंत्रियों के बीच संवाद स्थापित करना है।
संस्थान के उमाशंकर आचार्य ने कहा कि उम्मीद है कि इस संवाद के ज़रिए कमियों को सुधार कर कौशल विकास कार्यक्रम की वर्तमान योजनाओं को सफल बनाने और भविष्य के लिए एक बेहतर वर्कफोर्स तैयार करने में मदद मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि हर साल 15 जुलाई को दुनिया भर में विश्व युवा कौशल दिवस के रूप में मनाया जाता है। माननीय प्रधानमंत्राी श्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में इस दिन राष्ट्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता (कौशल भारत के नाम से ब्रांडेड) मिशन का शुभारंभ किया था। स्किल इंडिया मिशन सिर्फ घरेलू बाज़ारों तक ही सीमित नहीं है बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में जियोग्राफिकल अवसरों को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर के देशों को भी इसके ज़रिए सक्रिय तौर पर जोड़ा जा रहा है। भारत युवा देश है और एक कुशल कार्यबल ना केवल देश में बल्कि वैश्विक बाज़ार की मांगों को भी पूरा करने में सक्षम होगा।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...