सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
राज्य-बजट : कांग्रेस नेता कर रहे तारीफ, भाजपा नेता कह रहे थोथा-चना बाजै घणा
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को विधानसभा में अपनी इस पारी का पहला आम बजट पेश किया। प्रतिक्रिया स्वरूप बीकानेर में कांग्रेस नेताओं ने गहलोत सरकार के प्रस्तुत बजट को शानदार और जानदार बताया और जमकर तारीफ की। वहीं भाजपा नेताओं ने बजट को थोथी घोषणाओं का पुलिन्दा और विकास के नजरिये से फिसड्डी बताया है। जबकि रघुवीर झँवर
वित्त व कर सलाहकार रघुवीर झंवर का कहना है - आज के बजट में बकाया करदाताओं के लिए मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित एमनेस्टी योजना से एक अच्छा संदेश जाएगा, साथ ही राजस्थान के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना भविष्य में राज्य की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगी।
🎤
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से पेश किये गये बजट को राजस्थान के लिये कल्याणकारी बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि बजट में किसानों, ग्रामीणों, व्यापारियों समेत तमाम वर्ग समुदाय को खासी राहत मिलेगी। यूथ कांग्रेस नेता धनपत चायल ने गहलोत सरकार के बजट को शानदार और जानदार बताते हुए कहा कि दूरदर्शी सोच के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में हर वर्ग समुदाय का पूरा ख्याल रखा है।
राजस्थान प्रदेश काँग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जिया उर रहमान आरिफ ने मुख्य्मंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रस्तुत राज्य बजट को जन कल्याणकारी व जनता को समर्पित बताया। आरिफ ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने किसान, युवा, महिला व आम आदमी को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।
आरिफ ने राज्य के युवाओं के लिए 75 हजार नई भर्तियों, 1000 करोड़ के किसान कल्याण कोष की स्थापना, प्रदेश मे जनता क्लीनिक खोलने, निशुल्क दवा व निशुल्क जाँच योजना का दायरा बढ़ाने, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, राजीव गाँधी जल संचय योजना, पंचायत स्तर पर नंदी गौशाला का निर्माण, महिलाओं के लिए प्रियदर्शनी इंदिरा निधि योजना, शांति-अहिंसा प्रकोष्ठ के गठन, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा सहयोगनियों के मानदेय मे बढ़ोतरी, मदरसों मे स्मार्ट क्लासेज की स्थापना सहित विभिन्न घोषणाओं को शानदार बताया।
आरिफ ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट मे स्वास्थय,शिक्षा, सड़क, बिजली,पानी सहित सभी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया हैं।
कांग्रेस के नेता अरविन्द मिढ्ढा अपनी सरकार के बजट की मुक्तकंठों से सराहना करते की है। उन्होने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि जनकल्याणकारी और विकासपरक बजट है जिसमें गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला सभी वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है। एक हजार करोड़ रुपये के किसान कल्याण कोष के गठन, 75 हज़ार नई सरकारी नौकरियां, जनता क्लिनिक, नि:शुल्क दवा एवं जांच योजना को विस्तार, नवीन सौर ऊर्जा एवं पवन ऊर्जा नीति, इंदिरा गांधी नहर परियोजना और प्रदेश के 211 बड़े बांधों पर फोकस, किसानों को ऋण माफी का सरलीकरण, नंदीशालाओं का निर्माण, गांवों के लिए मास्टर प्लान, राज्य खेल शुरू करना ऐसे अनेक निर्णय हैं जिससे प्रदेश में आधारभूत विकास का नव मार्ग प्रशस्त होगा।
कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जन भावनाओं के अनुरूप बजट पेश किया है। इससे जनता को खासी राहत मिलेगी और प्रदेश के विकास की रफ्तार बढेगी। यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राहुल जादू संगत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि सीएम अशोक गहलोत के कल्याणकारी बजट से हर वर्ग समुदाय को राहत मिलेगी। बजट में कोई नया कर नहीं लगा है और ई-जॉब डूंइग फॉर्मिग की संकल्पना व्यक्त की गई है । इस बजट से प्रदेश में रोजगार और निवेश बढ़ेगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन सेवाएं तथा कृषि क्षेत्र सहित सामाजिक सुरक्षा योजनाएं सुदृढ़ होंगी।
अनवर अजमेरी ने अपनी प्रतिक्रिया में बताया कि सीएम अशोक गहलोत द्वारा पेश किये गये बजट से राजस्थान विकास के नये सौपान तय करेगा। उन्होने कहा कि बजट पूरी तरह संतुलित और सराहनीय है। यूथ कांग्रेस नेता तोलाराम सियाग ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि दूरदर्शी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के विकास ध्यान में रखकर बजट पेश किया है,जन कल्याकारी इस बजट से हर वर्ग के लोगों को राहत मिलेगी।
बजटः ‘राज्य खेल’ की घोषणा का किया स्वागत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश के बजट में ‘राज्य खेल’ प्रारम्भ किए जाने की घोषणा पर गुरुदेव साइक्लिंग एकेडमी के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताई है। एकेडमी के रामनाथ आचार्य एवं किशन पुरोहित ने कहा है कि इससे राज्य के युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलेंगे तथा खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों और अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे। प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए नवीन पेंशन योजना और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक लाने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नवीन छात्रवृत्ति योजना की घोषणा को उन्होंने स्वागत योग्य कदम बताया।
-----
सराहनीय हैं बजट में की गई घोषणाएं-आचार्य
पूर्व पार्षद तथा कांग्रेस बी-ब्लाॅक महासचिव राजकुमारी आचार्य ने बजट में बीकानेर के लिए की गई घोषणाओं को सराहनीय बताया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल काॅलेज से सम्बद्ध अस्पताल में प्रसूताओं को दर्द रहित प्रसव सुविधा उपलबध करवाने के लिए नवीन यूनिट प्रारम्भ करने तथा बीकानेर शहर में पेयजल संग्रहण की क्षमता के मद्देनजर शहर एवं आसपास के 32 गांवों की पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए नई परियोजना तैयार करने की घोषणा का स्वागत किया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला का आभार जताया है।
सीएम अशोक गहलोत की ओर से पेश किये गये बजट को शहर के भाजपा नेताओं ने सिरे से नकार दिया है।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई :-
आज माननीय मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत ने 2019-20 का बजट पेश किया है । इस बजट में कुछ भी नया नही है । केंद्र व राज्य की पिछली सरकारों के समस्त योजनाओं के नाम बदले गए है । 27000 करोड़ का राजकोषीय घाटा, 52000 करोड़ का लोन इन सब को किस तरह पूरा करेंगे, इस पर कोई कार्य योजना नही है । पाकिस्तान जाने वाले पानी को बिना योजना व वित्तीय प्रावधान के रोकने की जुबानी घोषणा की गई है । किसानों की कर्जमाफी और संविदाकर्मियों के नियमितीकरण का मामला टाल देने से गहलोत के पिटारे से निकला सबसे बड़ा धोखा उनके हिस्से में आया है ।
*बिहारीलाल बिश्नोई*
*विधायक नोखा एवं*
*जिलाध्यक्ष भाजपा बीकानेर देहात*
शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि पूरी तरह निराशाजनक इस बजट से राजस्थान में विकास की रफ्तार ठप्प हो जायेगी। यह बजट नहीं थोथी घोषणाओं का पुलिन्दा है, जो आमजन को स्वीकार्य नहीं है।
भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किए गए बजट को दिशाहीन और आंकड़ों का मायाजाल बताया है। उन्होंने कहा कि बजट, घरातल से दूर है। इसमें सिर्फ घोषणाएं की गई हैं, लेकिन इनके क्रियान्वयन की रूपरेखा का कोई निर्धारण नहीं है।
शहर भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा ने राजस्थान सरकार के इस बजट को प्रदेश के लिये निराशाजनक बताते हुए कहा कि झूठे वादे और घोषणाओं के दम पर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार से ऐसे ही निराशाजनक बजट की उम्मीद थी।
महिला भाजपा नेता आरती आचार्य व डॉ. मीना आसोपा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि विकास और कल्याणकारी योजनाओं को नजरअंदाज कर पेश किये गये इस बजट से विपक्ष तो क्या सत्तारूढ दल के नेता भी संतुष्ट नहीं है। सही मायने में यह गहलोत सरकार का फिसड्डी बजट है।
देहात जिला भाजपा पूर्व प्रवक्ता सुनील बांठिया ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कांग्रेस की निराशावादी सरकार के इस बजट ने प्रदेश को निराश कर दिया है। बजट में सराहना करने लायक कुछ है ही नहीं, जनता की उम्मीदों पर कुठाराघात साबित हुए इस बजट से प्रदेश के हर वर्ग समुदाय ने खासी उम्मीदे लगा रखी थी।
शहर भाजपा प्रवक्ता मनीष सोनी ने बताया कि जनता को सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आई राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने अपने पहले ही बजट से जनता को निराश को कर दिया। बजट से प्रदेश के युवाओं को खासी उम्मीद थी जिन्हें पूरी तरह निराश हाथ लगी है।
बीकानेर भाजपा महिला नेत्री कामिनी भोजक ने बयान प्रेषित कर कहा कि राजस्थान सरकार के द्वारा आज पेश किए गए बजट में लोगो को भ्रमित कर आंकड़ों में लपेटा गया एक छलावा मात्र है किसानों के लिए नए नए वादे किए गए है जबकि सता प्राप्त करते ही 10 दिन में किसानों की कर्जमाफी पर भी अभी तक कार्यवाही नही हुई नई घोषणा पूरी हो उस पर संदेह है|वही बजट में बीकानेर के साथ फिर सौतेला व्यवहार किया गया है पेश किए गए बजट प्रावधानों में बीकानेर के हिस्से एक भी योजना ना देना वो भी उस परिस्थिति में जब बीकानेर से दो दो मंत्री हो वही बीकानेर के मंत्री भी अपनी क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित योजनाओं को बजट में स्थान ना दिला पाना उनकी विफलता को दर्शाता है
कुल मिलाकर यह बजट सरकार की नियति पर ही सवाल खड़े करता हुआ निराशाजनक बजट है।
आनंद सोनी ने कहा - राजस्थान में कांग्रेस सरकार का पहला बजट निराशा जनक रहा। इस बजट में सभी वर्गों की अनदेखी की गई है।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...