सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
साध्वीश्री शशि प्रभाश्रीजी व संयमपूर्णाश्रीजी का
धार्मिक जुलूस के साथ चातुर्मासिक प्रवेश 11 को
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

बीकानेर, 9 जुलाई। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ की वरिष्ठ साध्वी प्रवर्तिनी शशि प्रभाश्रीजी म.सा., साध्वीश्री संयमपूर्णा श्रीजी म.सा. अपनी सहवृति साध्वीवृंद के साथ 11 जुलाई (गुरुवार) बीकानेर में चातुर्मास के लिए जुलूस (वरघोड़े) के साथ प्रवेश करेंगी। वरघोड़े का जुलूस सुबह साढ़े सात बजे गोगागेट की गौड़ी पार्श्वनाथ से रवाना होकर विभिन्न जैन बहुल्य मोहल्लों से होते हुए बागड़ी मोहल्ला स्थित श्री धनराज ढढ्ढा कोटड़ी पहुंचेगा। जहां स्वागत, अभिनंदन व धर्म सभा का आयोजन होगा।
श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ श्री संघ, श्री सुगनजी महाराज का उपासरा प्रन्यास व खरतरगच्छ युवा परिषद, की बीकानेर शाखा और सकल श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के सहयोग से होने वाले जुलूस, अभिनंदन व धर्मसभा में देश के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालु शामिल हांगे। कई स्थानों से विशेष बसें आएंगी। चातुर्मास के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है।
अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद, (शाखा-बीकानेर ) के अध्यक्ष राजीव खजांची, सचिव मनीष नाहटा, उपाध्यक्ष विकास नाहटा,पुनेश मुसरफ, कोषाध्यक्ष प्रमोद गुलगुलिया, सह सचिव अनिल सुराणा, प्रभात नाहटा, संगठन मंत्री विपुल कोठारी व प्रचार मंत्री हिमांशु सेठिया और अनिल पारख ने मंगलवार को खजांची मोहल्ले में आयोजित सभा में चातुर्मासिक कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के वरिष्ठ सदस्यों के मागदर्शन में आवास, भोजन सहित विभिन्न कमेटियों का गठन कर सेवा भावी श्रावकों को जिम्मा सौंपा गया।
उदयरामसर दादाबाड़ी में पूजा-
जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ की साध्वीश्री शशि प्रभाजी म.सा. व संयम पूर्णाश्री जी म.सा के सान्निध्य में मंगलवार को उदयरामसर दादाबाड़ी में भक्ति संगीत के साथ दादा गुरुदेव की पूजा की गई। पूजा के दौरान विभिन्न रागों व तर्जों के भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। पूजा के लाभार्थी भीखमचंद नाहटा परिवार थे।
साध्वीवृंद आज रेल दादाबाड़ी में- साध्वी श्री शशि प्रभाश्रीजी म.सा. व संयमपूर्णाश्रीजी म.सा. अपनी सहवृति साध्वीवृंद के साथ बुधवार को सुबह उदयरामसर दादाबाड़ी से विहार कर गंगाशहर मार्ग स्थित रेलदादाबाड़ी पहुंचेगी। बुधवार को उनका दिनभर प्रवास रेलदाबाड़ी में रहेगा। वे गुरुवार को सुबह रेल दादाबाड़ी से गोगागेट सर्किल स्थित गौड़ी पार्श्वनाथ पहुंचकर जुलूस रूप में शामिल होंगी।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...