आरएएस मुख्य परीक्षा मंगलवार से
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
आरएएस मुख्य परीक्षा मंगलवार से
आरएएस मुख्य परीक्षा मंगलवार से
आरएएस मुख्य परीक्षा मंगलवार से
आरएएस मुख्य परीक्षा मंगलवार से
आरएएस मुख्य परीक्षा मंगलवार से
बीकानेर,24 जून। राजस्थान लोकसेवा आयोग,अजमेर की आर.ए.एस.परीक्षा 2018 की मुख्य परीक्षा मंगलवार और बुधवार को शहर के 6 परीक्षा केन्द्रों पर दो पारियों में आयोजित होगी। मुख्य परीक्षा में 2 हजार 400 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
मुख्य परीक्षा के नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी ने बताया कि पुलिस नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सिटी पवन मीना बनाए गए। इसके अलावा दो उप समन्वयक लगाएं गए है। परीक्षा पर निगरानी के लिए दो सतर्कता दल गठित करने के साथ ही प्रत्येक केन्द्र पर पुलिस जाब्ता तैनात किए गए है। उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा की वीडियोग्राफी की जायेगी।
परीक्षा केन्द्र- एडीएम गौरी ने बताया कि डूंगर काॅलेज का मुख्य भवन,डूंगर काॅलेज का विज्ञान भवन तथा इसी काॅलेज के जूलाॅजी विंग में परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। इनके अलावा राजकीय मेजर जेम्स थाॅमस उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय शहीद पूरणसिंह फोर्ट उच्च माध्यमिक और सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केन्द्र बनाया गया हैं।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...