खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤 🌐
लोकगायक मा. अब्दुल गनी
स्मृति - लोक संगीत समारोह
गूंजे राजस्थानी लोक संगीत, मंत्रमुग्ध हुए श्रोता
लोकगायक मा. अब्दुल गनी
स्मृति - लोक संगीत समारोह
गूंजे राजस्थानी लोक संगीत, मंत्रमुग्ध हुए श्रोता
बीकानेर। सुप्रसिद्ध लोकगायक मा.
अब्दुल गनी की 12वीं पुण्यतिथि पर
धरणीधर रंगमंच पर लोक संगीत समारोह
का आयोजन किया किया गया। कार्यक्रम
में कलाकारों ने मा. अब्दुल गनी की स्मृति
में राजस्थानी लोकगीत प्रस्तुत कर संगीत
प्रेमियों को भाव विभोर कर दिया। मा.
अब्दुल गनी कला केंद्र द्वारा आयोजित
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर
नारायण चौपड़ा, अध्यक्ष संस्कृतिकर्मी
एनडी रंगा, विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण मोदी
मुख्य वक्ता लेखक अशफ़ाक़ कादरी ने
लोक गायक अब्दुल गनी की लोक परंपरा
को अक्षुण्ण बनाये रखने का आह्वान
किया। अब्दुल शकूर सिसोदिया ने स्व.
अब्दुल गनी के संगीत साधना पत्रवाचन,
अहमद बशीर सिसोदिया ने आकाशवाणी
पर गाये स्व. गनी के गीतों की झांकी पेश
की। ज़ी टीवी सारेगामा विजेता मोहम्मद
रमजान ने स्व. अब्दुल गनी के गीत
उमराव थारी बोली प्यारी लागे म्हारा राव
नागोरी मांड, चंदा जा रे जा, धिन हारा
देस बीकाणा रचनाएं सुनाकर भाव विभोर
कर दिया। मुनव्वर अली ने गज़़ल,
पंजाबी गीत से समां बांध दिया। युवा
गायक पुखराज शर्मा ने सरस्वती वंदना
तथा राग पीलू में जल्लो लोकगीत प्रस्तुत
किया। कार्यक्रम में मुकेश चांवरिया,
सोमेश जावा, कशिश आचार्य, लोपामुद्रा
आचार्य, इस्माइल खीची सहित कलाकारों
ने राजस्थानी लोकगीतों से स्वरांजलि
दी।तबले पर उस्ताद गुलाम हुसेन, ताहिर
हुसेन तथा हारमोनियम पर पुखराज शर्मा
पेड पर टीपू सुल्तान, ऑर्गन पर हशमत
अली, नवरत्न दैया, शराफत अली ने
संगत की।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...