रोटरी शतरंज प्रतियोगिता मे चार राउंड पूर्ण, चार अंको के साथ तीन खिलाड़ी बढ़त में
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :-
✍️
रोटरी शतरंज प्रतियोगिता मे चार राउंड पूर्ण, चार अंको के साथ तीन खिलाड़ी बढ़त मे
रोटरी शतरंज प्रतियोगिता मे चार राउंड पूर्ण, चार अंको के साथ तीन खिलाड़ी बढ़त मे
रोटरी शतरंज प्रतियोगिता मे चार राउंड पूर्ण, चार अंको के साथ तीन खिलाड़ी बढ़त मे
ग्यारह हजार की नकद राशि व ट्राॅफी है पुरस्कार में
ग्यारह हजार की नकद राशि व ट्राॅफी है पुरस्कार में
बीकानेर, बीकाजी इन्टरनेशनल व प्रताप एण्ड प्रताप ग्रुप के सहयोग से रोटरी क्लब बीकानेर मरूधरा द्वारा बीकानेर जिला शतरंज संघ के तत्वाधान मे बीजेएस रापमुरिया महाविद्यालय मे आयोजित की जा रही ईनामी शतरंज प्रतियोगिता मे चार राउंड पूरे हो गये है।
शतरंज संघ के सचिव अनिल बोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ एडवोकेट एसएल हर्ष व महाविद्यालय प्राचार्य पंकज जैन ने वरिष्ठ रोटेरियन आनन्द आचार्य, क्लब अध्यक्ष पुनीत हर्ष, प्राचार्य रोटेरियन मनीष कालरा, क्लब उपाध्यक्ष प्रेम जोशी, रोटे शुभकरण चैधरी, ऋषि धामू के साथ पहले बोर्ड के मोहरे चलकर किया।
शुभारम्भ अवसर पर एसएल हर्ष, पुनीत हर्ष, पंकज जैन ने बीकानेर के शतरंज खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के प्रति संकल्प जताया व खेल के सुगम अवसर तैयार करने का सुनिश्चिय किया। कार्यक्रम का संचालन आनन्द आचार्य ने किया।
खेल निर्णायक हर्षवर्द्धन हर्ष ने बताया कि शुभारंभ उपरांत पूरे दिन भर चले खेल मे सब जूनियर, जूनियर तथा सीनियर वर्ग के चार राउण्ड पूर हो गये जिनमे सीनियर वर्ग मे चैथे राउंड में टाॅप बोर्ड पर अनिल बोड़ा और उस्ताद अमर सिंह के बीच मुकाबला ड्राॅ रहा। वही योगेश गोपाल पुरोहित ने योगेश स्वामी को हराकर चार अंक अर्जित किए तो संदीप जैन ने मोहित सोनी को हराकर चार अंक अर्जित किए।
सब जूनियर वर्ग मे पार्थ जैन, हर्षवर्द्धन स्वामी, आदित्य जैन चार - चार अंक लेकर बढ़त मे है। वहीं महिला वर्ग मे दिव्या दाधीच तीन अंक लेकर बढ़त मे है।
प्रतियोगिता का दूसर सत्र आज सुबह 9 बजे शुरू होगा तीन तीन राउण्ड सभी वर्ग मे होंगें तथा सायं 5 बजे प्रतियोगिता के विजेताओं को बीकाजी ग्रुप के सहयोग से ग्याहर हजार की राशि के नकद पुरस्कार व प्रताप एण्ड प्रताप ग्रुप द्वारा आकर्षक विजेता ट्राॅफि देकर सम्मानित किया जायेगा।
प्रतियोगिता आयोजन मे मुख्य निर्णायक नवल के गुप्ता व रामकुमार, सहयोगि किशन पुरोहित, नन्दकिशोर जोशी, महाविद्यालय के व्याख्याता अनित तिवारी, शिवाजी आहुजा, उस्ताद अमरसिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...