भाविप स्थापना दिवस पर करेगा प्रतिभाओं का सम्मान
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
भाविप स्थापना दिवस पर करेगा प्रतिभाओं का सम्मान
बीकानेर। भारत विकास परिषद नगर इकाई की कार्यकारिणी की बैठक संरक्षक रामकिशोर रावत की अध्यक्षता में हुई। जिसमें भाविप के स्थापना दिवस,भाविप के संस्थापक की जयंती,स्वास्थ्य शिविर आदि पर चर्चा की गई। अध्यक्ष उमेश मेहन्दीरता ने बताया कि 27 जून को संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश की जयंती पर अपनाघर आश्रम में प्रभुजनों को भोजन करवाया जाएगा। वहीं 7 जुलाई को स्थापना दिवस पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा। सचिव प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि परिषद की ओर से संचालित जल मंदिर के संचालन में सहयोग करने वाले दम्पतियों का सम्मान भी किया जायेगा। इस अवसर पर आभा गुप्ता,नवनीत जैन आदि भी मौजूद रहे।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...