खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :-
✍️
रेलवे : बालिका को परिजनों से मिलवाया, आरपीएफ स्टाफ द्वारा सराहनीय कार्य
रेलवे : बालिका को परिजनों से मिलवाया, आरपीएफ स्टाफ द्वारा सराहनीय कार्य
बीकानेर 25/6/ 2019 । रेलवे स्टेशन चूरू पर गश्त के दौरान गाड़ी संख्या 22471 को अटेंड करने के दौरान ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने एक बालिका, उम्र लगभग 10 साल उप निरीक्षक/RPF रमेश कुमार को सुपुर्द कर बताया कि इसका भाई रतनगढ़ में रह गया है तथा यह परिजनों से बिछड़ गई है। बालिका से अच्छे माहौल में महिला कांस्टेबल श्रीमती निर्मला द्वारा पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम काजल पुत्री श्री जितेंद्र सिंह, जाति राजपूत, निवासी गांव पाटोदा, तहसील लक्ष्मणगढ़, जिला सीकर, राजस्थान बताया । बालिका अपने किसी भी परिजन का मोबाइल नंबर अथवा टेलीफोन नंबर बताने में असमर्थ रही जिस पर उसके परिजनों से संपर्क करने के लिए उप निरीक्षक रमेश कुमार ने व्यक्तिगत संपर्कों के जरिए सरपंच, ग्राम पंचायत पाटोदा, तहसील लक्ष्मणगढ़, जिला सीकर से संपर्क किया जिन्होंने बालिका के परिजनों से संपर्क कर उनके कांटेक्ट नंबर दिए जिस पर बालिका का सहयात्री (उसका मौसेरा भाई) आया। उसने बताया कि वह पानी लेने के लिए रतनगढ़ उतरा था तभी ट्रेन चल दी और वह ट्रेन पकड़ नहीं पाया।
बालिका अपनी मौसी के गांव जांगलू तहसील नोखा से अपने घर के लिए मौसेरे भाई के साथ यात्रा पर थी। बालिका को RPF, जीआरपी व चाइल्ड हेल्पलाइन की उपस्थिति में उसके परिजनों को चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रमेश कुमार चौधरी व हेड कांस्टेबल महावीर सिंह ने सुपुर्द किया | मौके पर बालिका एवं उसके भाई की आईडी पहचान पत्र की तस्दीक की गई|
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...