खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
प्रतिभाओं का किया गया सम्मान
विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मन्दिर प्राथमिक व शिशुवाटिका गंगाशहर बीकानेर के विद्यालय में पंचमी बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले 10 भैया व 16 बहनों को, प्रान्तीय प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा में 50 की वरीयता सुची में आने वाले 8 भैया/बहिनों को।गृह परीक्षा परिणाम अरुण से चतुर्थी कक्षाओं में प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले साथ ही विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित रहनें वालें भैया,बहिनां को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रधानाचार्या सुश्री सुनीता डागा ने बताया कि विद्यालय का श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम बालकों व आचार्याओं की कडी मेहनत का सुफल है।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...