खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
सुजानदेसर के आसपास बनी हुई गंदे पानी की झीलें : विकराल रूप ले चुकी है पानी निकासी की समस्या
सुजानदेसर के आसपास बनी हुई गंदे पानी की झीलें : विकराल रूप ले चुकी है पानी निकासी की समस्या
बीकानेर। भागीरथ नंदिनी संस्था के तत्वाधान में जागरूक लोगों द्वारा बुधवार को प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को सुजानदेसर के आसपास बनी हुई गंदे पानी की 5 झीलों के संदर्भ में ज्ञापन दिया गया।
भागीरथ नंदिनी संस्था के अध्यक्ष मिलन गहलोत ने बताया कि जो गन्दा पानी लोगों की जान ले रहा है जिसने जीना दूभर कर रखा है उसी पानी का बहुत बड़े स्तर पर सदुपयोग किया जा सकता है इस पानी से बदबू बीमारियां मच्छर फैल रहे हैं जिसे आम आदमी अपने घर के बाहर बैठ नहीं सकता उसी पानी को सुजानदेसर गोचर भूमि में बनी हुई ट्रीटमेंट प्लांट की डिगियों में फिल्टर होने के बाद इस पानी से बड़ी मात्रा में घास उगाई जा सकती है पेड़ लगाए जा सकते हैं जिससे हजारों गाय जो शहर में बेसहारा घूम रही है उनके लिए घास चारा हो सकता है और वह गाय बाजारों में नहीं घूम कर के गोचर भूमि में आराम से रह कर घास चर सकती है अब बरसात का मौसम सर पर है ऐसे में लोगों की जन हानि हो सकती है घरों को नुकसान हो सकता है भागीरथ नंदिनी संस्था इस संदर्भ में प्रशासन को कई बार चेता चुकी की है इस बार प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो हमें सत्याग्रह करना पड़ेगा 10 दिन के भीतर इसका पुख्ता इंतजाम शुरू नहीं किया तो तमाम जिम्मेवारी प्रशासन की होगी
ज्ञापन देने वालों में मन्नू सेवग,तुलसीराम गहलोत,आज्ञाराम सुथार, लक्ष्मी तंवर, संतोष परिहार, भागीरथ नदिनी की महासचिव श्री मती विकी सैनी, संगीता शेखावत, सतनाम कौर,भारती अरोड़ा,प्रवीण, बाबूलाल उपाध्याय आदि लोग शामिल थे । ज्ञापन में बताया कि इस दुर्दशा का अवलोकन जिला कलेक्टर व बीकानेर शहर के विधायक राजस्थान सरकार के मंत्री पिछले दिनों कर चुके हैं। इस गंदे पानी की समस्या से करोड़ों मच्छर पैदा हो रहे हैं। आसपास के लोगों का जीना दूभर हो चुका है। प्रशासन में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया जा चुका है कि यह पानी फिल्टर करके सुजानदेसर में उसके आसपास 11000 बीघा गोचर भूमि है, भीनासर सुजानदेसर गंगाशहर की, उसमें पेड़ लगाए जा सकते है, घास लगाई जा सकती है। जिससे बीकानेर शहर में उसके आसपास के आवारा गोवंश को चारा मिल सकता है। और शहर में आवारा गोवंश से भी निजात मिल सकती है।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...