ADMISSION OPEN LLB (LAW) BJS RAMPURIYA JAIN LAW COLLEGE
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
ADMISSION OPEN LLB (LAW) BJS RAMPURIYA JAIN LAW COLLEGE
रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय में विधि स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षा में प्रवेश के लिए आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान सरकार द्वारा जारी प्रवेेश नीति-2019 के अनुरुप प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी अर्हकारी परीक्षा की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र की मूल प्रति, एवं फोटो युक्त पहचान पत्र के अतिरिक्त आवश्यक सभी वांछित दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय कार्यालय में सुबह 8.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक सम्पर्क कर प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं। एलएल.बी. प्रथम वर्ष हेतु सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत प्राप्तांक अनिवार्य है। न्यूनतम अर्हता में ओबीसी को 3 प्रतिशत की छूट एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को 5 प्रतिशत की छूट बार काउंसिल ऑफ इण्डिया एवं राज्य सरकार के नियमानुसार देय है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनन्त जोशी ने बताया कि एलएल.बी. एवं एलएल.एम. हेतु आवेदन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एवं मेरिट के आधार पर तथा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सीटों के आरक्षण के आधार पर होगा। एल.एल.एम पाठ्यक्रम में न्यूनतम योग्यता सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए 55 प्रतिशत एवं ओबीसी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए न्यूनतम अर्हता में 5 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है।
विधि द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थी मूल अंकतालिका की प्रतिक्षा किए बिना नेट की अंकतालिका के सत्यापन के आधार पर बिना विलम्ब शुल्क 28 जून 2019 तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...