खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤 🌐
नए शिक्षा सत्र में शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाशों में 7 दिन की कटौती, रेस्टा ने की शिविरा पंचांग में संशोधन की मांग..
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नए शिक्षा सत्र में शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाशों में 7 दिन की कटौती, रेस्टा ने की शिविरा पंचांग में संशोधन की मांग.. खाजूवाला...राज्य के निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर ने 28 जून 2019 को शिक्षा विभाग के सत्र 2019_20 के लिए शिविरा पंचांग जारी किया गया जिसमें शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में सात दिन की कटौती की गई है । इस शिक्षा सत्र में 17 मई से 23 जून तक शिक्षकों का अवकाश रहेगा जो 38 दिन का होगा जबकि ग्रीष्मकालीन अवकाश 45 दिन का होता है ऐसे में अब सात दिन का अवकाश कम मिलेगा। राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा) के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद ने बताया कि पूर्व सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश 40 दिन का करते हुए शीतकालीन अवकाश सात दिन से बढ़ाते हुए चौदह दिन का कर दिया था।लेकिन वर्तमान सरकार ने शीतकालीन अवकाश पूर्व की भांति 25 दिसंबर से 31 दिसंबर सात दिन का कर दिया साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकाश भी 38 दिन का कर दिया जिससे राज्य भर के शिक्षकों ने रोष व्याप्त है।राज्य के शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने घोषणा पत्र में वादा किया था कि पूर्व सरकार के केलेंडर को वापस लिया जाएगा। उन्होंने घोषणा की थी कि सत्र 2012_13 में कांग्रेस सरकार का जो केलेंडर था उसे ही लागू किया जाएगा जिसके अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई से 30 जून तक रहेगा लेकिन अब जब विभाग के निदेशक द्वारा जो केलेंडर जारी किया गया जिससे ग्रीष्मकालीन अवकाश 38 दिन का रह गया जिससे राज्य भर के शिक्षक परेशान है साथ ही 24 जून से स्कूल में केवल शिक्षक ही आयेगे ओर प्रवेश उत्सव दूसरा चरण रहेगा जिसमें ड्रॉप आउट एवं कार्यालय का कार्य किया जाएगा जो गलत है। राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा) के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद ने कहा कि सरकार खुद की घोषणा की पालना नहीं करके शिक्षकों के साथ छलवा कर रही है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। इस मामले को लेकर संघ की ओर से मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक को अवगत करवाकर विरोध प्रकट किया जाएगा। सलावद ने कहा कि हमेशा से ही शिक्षकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश 45 दिन के रहे है लेकिन अबकी बार कटौती कर कम कर दिए जिसका संगठन विरोध करता है। संगठन मांग करता है कि सरकार तुरंत शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग में संशोधन कर पूर्व की भांति 2012_13 का शिविरा कैलेंडर जारी करें नहीं तो संगठन सहन नहीं करेगा।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...