खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤🌐
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏
बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध सघन टिकट चैकिंग अभियान
640 मामलों से 1,90,290 रु. वसूले
640 मामलों से 1,90,290 रु. वसूले
वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर श्री जितेन्द्र मीणा के निर्देशन में बीकानेर मंडल पर बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के तहत दिनांक 20.06.19 को हिसार को बेस रखते हुए 27 टीटीई स्टाफ के साथ सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें बिना टिकट के 397 मामलों में रु. 29155/- अतिरिक्त किराया सहित रु. 128405/- तथा बिना बुक सामान के 26 मामलों में रु. 2850/- सहित कुत 423 मामलों में रु. 1,31,255/- यात्रियों से वसूल किए गए। दूसरी तरफ सूरतगढ़ - बठिंडा, सूरतगढ-सरूपसर-अनूपगढ़, सूरतगढ-सरूपसर-श्रीगंगानगर, हनुमानगढ- सादुलपुर खण्डों पर सघन टिकट चैकिंग अभियान सहायक वाणिज्य प्रबंधक -प्रथम, बीकानेर श्री जितेन्द्र शर्मा ने 13 टीटीई स्टाफ के साथ मिलकर चलाया। इसमें बिना टिकट के 187 मामलों में रु. 8760/- अतिरिक्त किराया सहित रु. 55,510/- , गंदगी फैलाने के 13 मामलों में रु.1300/ , धूम्रपान के 4 मामलों में रु. 800/- तथा बिना बुक सामान के 13 मामलों में रु. 1425/- सहित कुल 217 मामलों में रु. 59,035/- यात्रियों से वसूल किए गए।
इस प्रकार इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान में कुल 640 मामलों में रु. 1,90,290/- यात्रियों से वसूल किए गए।
रेलवे बेटिकट यात्रा को हतोत्साहित करने के लिए लगातार एसे अभियान चलाती रहेगी।
इस प्रकार इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान में कुल 640 मामलों में रु. 1,90,290/- यात्रियों से वसूल किए गए।
रेलवे बेटिकट यात्रा को हतोत्साहित करने के लिए लगातार एसे अभियान चलाती रहेगी।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...