खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
.. 👇
हिंदी कविता संग्रह का उर्दू अनुवाद "ख़ामोशी से गुफ्तगू" का लोकार्पण गुरुवार 6 जून को
👇
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
बीकानेर/ 4 जून/ सोशल प्रोग्रेसिव सोसायटी बीकानेर के तत्वावधान में वरिष्ठ कवि- कथाकार राजेन्द्र जोशी के कविता संग्रह "मौन से बतकही" का उर्दू अनुवाद "ख़ामोशी से गुफ्तगू" का लोकार्पण गुरुवार 6 जून को होगा ।
सोशल प्रोग्रेसिव सोसायटी के अध्यक्ष कवि- कथाकार नदीम अहमद नदीम ने बताया कि हिन्दी कविता संग्रह मौन से बतकही का उर्दू में अनुवाद "ख़ामोशी से गुफ्तगू का अनुवाद उदयपुर के युवा शायर मुहम्मद फारूक़ रजा ने किया है तथा सोशल प्रोग्रेसिव सोसायटी बीकानेर ने प्रकाशित किया है । नदीम ने बताया कि युवा शायर मुहम्मद फारूक़ रजा ने उर्दू पत्रिका का भी लम्बे समय तक सम्पादन किया है तथा बेहतरीन शायरी करते हैं ।
लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता प्रतिष्ठित वरिष्ठ शायर गुलाम मोइनुद्दीन माहिर करेंगे और विशिष्ट अतिथि जाने माने उर्दू शायर जाकिर अदीब होंगे ।
सोसायटी के उपाध्यक्ष संजय जनागल ने बताया कि गुरूवार को मार्डन मार्केट स्थित बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के सभागार में 6 जून शाम 05 :30 बजे होगा ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...