खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤 🌐
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राष्ट्रीय कवि चौपाल एवं फन वर्ल्ड वाटर पार्क का संयुक्त कार्यक्रम : दो पुस्तकों का लोकार्पण समारोह 3 जुलाई को, विभिन्न विधाओं के साहित्यकारों का सम्मान किया जाएगा
बीकानेर 27 जून | राष्ट्रीय कवि चौपाल एवं फन वर्ल्ड वाटर पार्क के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो पुस्तकें जगदीशप्रसाद शर्मा ‘उज्ज्वल’ द्वारा लिखित जीवनी आधारित पुस्तक गृहस्थ संत नेमचंद गहलोत (अजीत भाई) और कवि नेमचंद गहलोत द्वारा लिखा गया राजस्थानी काव्य संग्रह ‘क्यूं बांधो हो बैर’ का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया है |
कार्यक्रम समन्वयक राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि दोनों पुस्तकों का लोकार्पण समारोह 03 जुलाई बुधवार की सायं 5.00 बजे जेलवेल, त्यागी वाटिका के पास सामुदायिक भवन में रखा गया है | कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी संवित सोमगिरीजी महाराज करेंगे | मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार भवानीशंकर व्यास ‘विनोद’ विशिष्ठ अतिथि डॉ.मदन सैनी (सम्पादक जागती जोत) होंगे | स्वागताध्यक्ष नन्दकिशोर सोलंकी (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा) होंगे |
संस्था अध्यक्ष रामेश्वर बाड़मेरा ‘साधक’ ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न विधाओं के साहित्यकारों का सम्मान किया जाएगा | इनमें नागराज शर्मा सम्पादक “बिणजारो” (हिन्दी व राजस्थानी साहित्यकार पिलानी जिला झुंझुंनू) पुरुषोतमलाल जोशी (परसा/परसिया) पूर्व प्राचार्य पी जी कोलेज, अध्यक्ष-अखिल भारतीय साहित्य परिषद् झुंझुनू, हुक्मीचंद शर्मा (लम्बीवाला) वरिष्ठ आध्यात्मिक साहित्यकार एवं उद्योगपति दिल्ली, दीनदयाल शर्मा (सम्पादक टाबर टोळली) बाल साहित्यकार हनुमानगढ़ जंक्शन, पवन पहाडिया बाल साहित्यकार, नागौर को अच्छे साहित्य सृजन पर सम्मान अर्पित किया जाएगा | संस्था सचिव तुलसीराम मोदी ने बताया कि संस्था द्वारा लेखक जगदीशप्रसाद ‘उज्ज्वल’ एवं मुख्य अतिथि भवानीशंकर व्यास विनोद, स्वागताध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी का भी अभिनन्दन किया जाएगा | कार्यक्रम का संचालन कवि-कथाकार संजय आचार्य “वरुण” करेंगे |
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...