खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
.. 👇
आचार्य तुलसी की 23वीं पुण्यतिथि 20 जून को
चारदिवसीय (17 जून से 20 जून-2019) होंगे भव्य आयोजन
यूथ फेस्टिवल, तुलसी मेरी दृष्टि में सहित अनेक कार्यक्रम होंगे आयोजित
👇
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

गंगाशहर। आचार्य तुलसी की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर चारदिवसीय कार्यक्रमों की संयोजना की गई है। आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के सम्पूर्ण ट्रस्ट मण्डल की बैठक आशीर्वाद भवन में आयोजित हुई। अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ बताया कि इस बैठक में ट्रस्टियों के अलावा विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए। चिकित्सा प्रभारी एवं सहमंत्री जेठमल बोथरा ने बताया कि इस अवसर पर आचार्य तुलसी रीजनल कैंसर चिकित्सा व अनुसंधान केन्द्र में स्थापित बीएमटी यूनिट में एक कैंसर मरीज का सफल इलाज किया गया। ट्रस्टी डॉ. पी.सी. तातेड़ ने बताया कि नैतिकता का शक्तिपीठ पर तुलसी आइडल प्रतियोगिता की तैयारी की जा रही है। दिल्ली से पधारे ट्रस्टी सुशील जैन ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता हो सके, इस तरह के आयोजन होने चाहिए तथा धम्म जागरण का भव्य रूप से आयोजित करने के लिए विख्यात कलाकारों को बुलाना चाहिए। ट्रस्टी डालचन्द भूरा ने सभी सदस्यों एवं दानदाताओं पुण्यतिथि के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। ट्रस्टी गणेशमल बोथरा ने आचार्य तुलसी की पुण्यतिथि के अवसर पर उत्साहपूर्वक प्रभावक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। ट्रस्टी मनोहरलाल नाहटा ने भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल की सदस्या सूधा भूरा ने कार्यक्रम में पधारने के लिए समस्त सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने का दायित्व लिया। तेरापंथी सभा गंशाहर के मंत्री अमरचन्द सोनी ने अधिक से अधिक लोगों को पुण्यतिथि पर नैतिकता का शक्तिपीठ पर आकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की बात कही। बैठक का शुभारम्भ नवकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ।
आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रमों में 17 से 18 जून, 2019, तक युवा व्यक्तित्व विकास कार्यशाला ‘‘यूथ फेस्टिवल’’ आयोजित होगा जो ‘‘आपणी हथाई’’ के संयुक्त तत्वावधान में होगा। छाजेड़ ने बताया कि 20 जून को वैचारिक अनुष्ठान ‘तुलसी मेरी दृष्टि में’ आयोजित होगा। 20 जून प्रभात फेरी, प्रातः सूर्योदय से सूर्यास्त तक अखण्ड जप, सुबह 11ः20 से 11ः30 तक अखिल विश्व स्तर पर एक साथ एक समय जप होगा। 20 जून को सुबह ‘‘भावांजलि समारोह’’ आयोजित होगा। छाजेड़ ने बताया कि ‘‘तुलसी आइडल’’ के लिए फाइनल-राउण्ड में “टॉप-20” चुने जाएंगे। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व ऑनलाइन-ऑडिशन होगा जिनमें से 50 प्रतिभागियों में से 20 का चयन होगा। छाजेड़ ने बताया कि 20 जून को प्रातः 9ः00 बजे मुख्य समारोह का आयोजन होगा जिसमें चारित्रात्माओं का सान्निध्य रहेगा। 20 जून को सायं 8ः000 से 11ः30 बजे तक महाप्राण भक्ति संध्या व तुलसी आइडल की प्रस्तुति होगी। अध्यक्ष छाजेड़ ने बताया कि आचार्यश्री तुलसी की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसके तहत गंगाशहर, भीनासर के भवन व होटलों में ठहरने के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। विगत कार्यवाही (15 मई, 2019) का वाचन सहमंत्री जेठमल बोथरा ने किया जिसका सर्वसम्मति से पारित किया गया तत्पश्चात अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। बैठक में दिल्ली से सुशील जैन व सुमेरमल दफ्तरी, तेयुप अध्यक्ष पवन छाजेड़, तेरापंथ सभा बीकानेर अध्यक्ष पारसमल छाजेड़, मंत्री सुरेश बैद, जीवराज सामसुखा, अशोक चोरडि़या सहित अनेक ट्रस्टी, पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालूगण उपस्थित हुए। बैठक में बीकानेर, गंगाशहर, भीनासर, देशनोक, श्रीडूंगरगढ़ इत्यादि क्षेत्रों से तेरापंथी सभा, महिला मंडल, युवक परिषद, कन्या मंडल की सदस्यगण उपस्थित हुए। ट्रस्टी डालचन्द भूरा ने कहा कि आगन्तुकों के लिए आवास व भोजन की अच्छी व्यवस्था का निर्णय लिया। मुनिश्री कुशलकुमारजी ने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह होने से सब कार्य सफलता के साथ सम्पन्न होते हैं। गुरुदेव तुलसी की वार्षिक पुण्यतिथि को महाउत्सव के रूप में मनाया जाय। उनहोंने मंगलपाठ सुनाकर आशीर्वाद प्रदान किया। अणुव्रत गीत का संगान प्रज्ञा नौलखा, ऐश्वर्या बोथरा एवं कन्या मण्डल, गंगाशहर, बीकानेर द्वारा किया गया।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...