खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
.. 👇
दस्त ना बने एक भी मासूम की मृत्यु का कारण: डॉ. समित शर्मा
👇

.......
.......
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर : 24 मई, 2019

गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़े को लेकर वीसी आयोजित
बीकानेर। आजादी के इतने साल बाद भी अगर बच्चे दस्त से मर जाते हैं तो ये विभाग के लिए निश्चय ही धब्बे की तरह है। इसलिए इस बार दस्त नियंत्रण पखवाड़ा ऐसा मनाया जाए कि हर घर ओआरएस व जिंक का सन्देश पहुंचे तथा दस्त के समय माँ-बाप को पता रहे कि बच्चे को क्या देना है और क्या करना है। ये शब्द थे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. समित शर्मा के, वे शुक्रवार को गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़े की तैयारियों को लेकर आयोजित विडियो कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ओआरएस का उपयोग तो चलन में आ गया है लेकिन जिंक की गोली का उपयोग अभी भी कम है जो कि डायरिया रोकने में बहुत जरूरी है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र तनेजा ने बताया कि आईडीसीएफ अभियान की तैयारियां चरम पर हैं और 28 मई को जिला, खण्ड व स्वास्थ्य केन्द्रों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा उदघाटन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
वीसी में राज्य स्तर से निदेशक आरसीएच डॉ. मीणा व परियोजना निदेशक बाल स्वास्थ्य डॉ. रोमेल सिंह ने निर्देश दिए जबकि जिला स्तर पर डॉ. योगेन्द्र तनेजा, डीपीएम सुशील कुमार, नेहा शेखावत, राजेश सिंगोदिया, मनीष गोस्वामी व मालकोश आचार्य शामिल हुए।
......
......
.....
...
.....
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏
....

...... ......

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...