खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
.. 👇
नौ जून तक चलेगा डायरिया और कुपोषण के प्रति विशेष जनजागरण अभियान
👇

👇 .......

.......
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर : 27 मई, 2019
गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़े का आगाज मंगलवार से
9 जून तक चलेगा डायरिया और कुपोषण के प्रति विशेष जनजागरण अभियान
आशा सहयोगियां घर-घर पहुंचाएगी ओआरएस का पैकेट
जिला कलेक्टर करेंगे अभियान का शुभारम्भ
बीकानेर। 5 वर्ष तक आयु के बच्चों को डायरिया और कुपोषण के प्रकोप से बचाने गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़े का आगाज 28 मई मंगलवार को होगा। जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम प्रातः साढ़े 10 बजे जिला अस्पताल में स्थापित ओआरएस व जिंक कॉर्नर का उद्घाटन कर पखवाड़े का जिला स्तरीय शुभारम्भ करेंगे। इसी प्रकार समस्त सीएचसी व पीएचसी स्तर पर भी जनप्रतिनिधियों व अधिकारीयों द्वारा अभियान का शुभारम्भ किया जाएगा |
सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने जानकारी दी कि आईडीसीएफ पखवाड़ा मूलतः जनजागरण पर केन्द्रित रहेगा क्योंकि दस्त एक सामान्य बीमारी है जो थोड़ी सी सावधानी से ठीक हो जाती है बस पता हो कि दस्त में बच्चे को क्या देना है और क्या नहीं। पखवाड़े के दौरान 28 मई से 9 जून तक आशा सहयोगिनियाँ प्रतिदिन 5 वर्ष आयु तक के बच्चों वाले घरों में जाकर ओआरएस का पैकेट बांटेगी व किसी के दस्त से ग्रसित पाए जाने पर जिंक टेबलेट की 14 दिन की खुराक देकर डायरिया, कुपोषण, स्तनपान व हाथों की स्वच्छता जैसे सामान्य दिखने वाले परन्तु गंभीर विषयों पर सूचना व शिक्षा का संचार करेगी।
पखवाड़े के नोडल अधिकारी तथा डिप्टी सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र तनेजा ने बताया कि अभियान में 3 लाख से ज्यादा बच्चों तक ओआरएस पैकेट पहुँचाने का लक्ष्य है जिसके लिए माइक्रोप्लान बनाकर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध करवा दिया गया है और समस्त प्रशिक्षण पूर्ण हो चुके हैं। सभी चिकित्साधिकारी व एलएचवी आशाओं के प्रतिदिन कार्यो की गहन माॅनिटरिंग व रिर्पोटिंग कर इस पखवाड़े को सफल बनाएंगे। ओडीके एप द्वारा गतिविधियों की ऑनलाइन मोनिटरिंग से प्रतिदिन गतिविधियों पर राज्य स्तर से नजर रखी जाएगी।
आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य ने बताया कि पखवाड़े के लिए विशेष रूप से स्टीकर, स्टेंडी, पोस्टर, बैनर व आशा फोल्डर की आईईसी किट तैयार की गई है जिसके माध्यम से आशा समुदाय में दस्त के प्रबंधन का व्यापक सन्देश प्रसारित करेगी।
बनेंगे ओआरएस व जिंक कार्नर
डॉ. योगेन्द्र तनेजा ने बताया कि पखवाड़े के दौरान सभी चिकित्सा संस्थानों के ओपीडी व आईपीडी में तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों पर ओआरएस व जिंक काॅर्नर बनाए जाएंगे जहां 1 लीटर घोल तैयार करने व उपयोग के तरीके का प्रदर्शन किया जाएगा। हाथ धुलाई के सही तरीके का प्रदर्शन कर स्वच्छता से स्वास्थ्य का सन्देश प्रसारित किया जाएगा। अभियान में निजी चिकित्सालयों व इंडियन एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक्स का भी सहयोग लिया जाएगा। 0-5 वर्ष तक के बच्चों वाले सभी घरो में आशा सहयोगिनों के मार्फत एक-एक ओआरएस का पैकेट पहुंचाया जायेगा जिसके बदले आशा को प्रति पेैकेट 1 रूपया प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।
भारत में प्रतिवर्ष दस्त से मर जाते हैं 5 वर्ष से कम उम्र के 1 लाख बच्चे
डॉ. चौधरी ने बताया कि 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु में से 10 प्रतिशत यानिकी भारत में 1 लाख बच्चे व राजस्थान में 10 हजार से ज्यादा बच्चे प्रतिवर्ष दस्त की वजह से मर जाते हैं जो कि बहुत आसानी से रोका जा सकता है। ये मौतें अधिकतर गर्मी व मानसून के समय होती हैं इस लिए आई.डी.सी.एफ. यानिकी गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़े को जून में मनाया जा रहा है। दस्त व निर्जलीकरण से होने वाली मृत्यु को ओआरएस व जिंक की गोली देकर साथ में पर्याप्त पोषण देकर रोका जा सकता है। साथ ही दस्त की रोकथाम के लिए साफ पानी पीना, समय-समय पर हाथों को साफ पानी व साबुन से धोना, स्वच्छता, टीकाकरण, स्तनपान व पोषण का अहम योगदान होता है।
......
......
......
.....
...
.....
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
खबर :-

🙏
....

...... ......

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...