खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
.. 👇
अजमेर ने दी पूर्व विधायक एवं भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी को श्रद्धांजलि
✍️ परिचय भी पढ़ें 👇👇
👇
👇
परिचय भी पढ़ें 👇👇
.......
.......
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी के निधन पर शोक का माहौल
अजमेर 24 मई 2019 । भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 93 वर्र्षीय नवलराय बच्चाणी के आज 24 मई को प्रातःकाल में असामयिक निधन से भारतीय सिन्धु सभा राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर आम कार्यकर्ता उनके निधन से क्षुब्ध है और उनके निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है। बच्चाणी राजस्थान सिन्धी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष, अजमेर पश्चिम के पूर्व विधायक के साथ राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद के सदस्य भी रहे थे। दादा बच्चाणी कल 23 मई को भी सिन्धी बाल संस्कार शिविर में विद्यार्थियों को प्रेरणा देने के साथ विद्यालय के स्टाफगण से ऐसे शिविरों को सफल बनाने का मार्गदर्शन दिया। उन्होनें सिन्धु सभा के कार्यकर्ताओं को कहा कि देश के परिणामों से जो परिस्थितिया बनी है कि जल्द ही सिन्ध मिलकर अखण्ड भारत का सपना पूरा होगा।
राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने श्री बच्चाणी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुये कहा कि श्री बचाणी ने संगठन को देशभर में नई उंचाईयां प्रदान की। सिन्धी भाषा को बच्चों तक पहुंचाने के लिये शुरूआती दौर पर बाल संस्कार शिविर में अपनी महती भूमिका अदा की व हमेशा साहित्य, कला, संस्कृति एवं सिन्धियत के विकास के लिये उनके द्वारा किये गयेे प्रयासों के लिये उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा।
सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कवंल प्रकाश किशनानी ने कहा कि सदैव जरूरतमंद परिवारों के लिये सेवाकार्यों, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के बलिदान की वीर गाथा सिन्धी व हिन्दी में प्रकाशन करवाने के साथ देशभर में संगोष्ठियों के माध्यम से प्रेरणा देते रहे।
सिन्धु सभा के प्रदेश मंत्री युवा मनीष ग्वालाणी, जिलामंत्री मोहन तुलस्यिाणी, अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी, सचिव महेश टेकचंदाणी, तुलसी सोनी, कमलेश शर्मा, भगवान पुरसवाणी, घनश्याम भगत, रमेश वलीरामाणी, के.जे. ज्ञानी, सुनील, पुष्पा साधवाणी सिन्धु समिति के अध्यक्ष जयकिशन लख्याणी, हरिकिशन टेकचंदाणी, एडवोकेट अशोक तेजवाणी ने दुख प्रकट करते हुये कहा कि उन्होने नियमित कार्यकर्ताओं को सक्रियता सेप्रेरणा देने का काम तो किया ही था साथ ही पक्षियों के लिये सभी कॉलोनियों में परिण्डे लगाने के कार्य को भी प्रेरणा देकर बढाया।
(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
राष्ट्रीय मंत्री
9460090200
परिचय 👇👇
......
......
......
.....
...
.....
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :-
परिचय
✍️
परिचय
श्री नवलराय सेवकराम बच्चाणी
अजमेर के पूर्व भाजपा विधायक श्री नवलराय का जन्म 25 जुलाई 1927 को सिन्ध के माडी तालुका सकरंड नवाबशाह में हुआ। आपके पिता अध्यापक थे। आपने 1947 में मुंबई विश्वविद्यालय से मैट्रिक और बाद में अखिल भारतीय आयुर्वेद विद्यापीठ, दिल्ली से वैद्याचार्य का छह वर्षीय कोर्स किया। वे राजस्थान इंडियन मेडिकल बोर्ड, जयपुर से ए श्रेणी के पंजीकृत चिकित्सक हैं। आपने भारत विभाजन जवानी की 21-22 वर्ष की उम्र में देखा। वह दर्द आज भी आपकी बातचीत में साफ झलकता था ।
आपका परिवार हैदराबाद, सिन्ध के शिविर से ट्रेन द्वारा मीरापुरखास, खोखरापार होकर जोधपुर में पहुंचा था। दिसम्बर 1947 में जोधपुर पहुंचे। वहां कठिन हालात में रह कर घर चलाया। आपने पढ़ाई कर पंजाब विश्वविद्यालय से मैट्रिक करके रेलवे में दोहद में 1948से 53 तक क्लर्क की नौकरी की। उसके बाद अजमेर तबादला हुआ और यहां 1961 तक नौकरी की। आपने 6 वर्ष का आयुर्वेद कोर्स पूरा कर चिकित्सा का काम भी किया।
आप 1941 से ही सिंध में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए थे। भारत में संघ की ओटीसी की ट्रेनिंग 1961, 1967, 1986में की। 1977 में जनसंघ के नगर मंत्री रहे। 1975 से 1977 तक 18माह मीसा में बन्द रहे। 1977 से 1980 तक विधायक रहे। सन् 1971 के युद्ध के दौरान सिंध से आए अस्सी हजार शरणार्थियों को नागरिकता दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आप तीन बार शहर भाजपा के अध्यक्ष रहे। 1971 में शहर से 12 मील दूर खरखेड़ी गांव में वैद्य के रूप में सेवा की। भारतीय सिंधु सभा में कई पदों पर रहते हुए वर्तमान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे। 1979 में राजस्थान सिंधी अकादमी की प्रथम सामान्य सभा के सदस्य रहे। सन् 1994 से 97 तक अकादमी के अध्यक्ष रहे। अकादमी ने उन्हें सन् 2005 में टी. एल. वासवाणी पुरस्कार से नवाजा। आपने अनेक पुस्तकें लिखीं, जिनमें झूलेलाल संक्षिप्त जीवन परिचय, सिंधुपति महाराजा दाहरसेन का जीवन चरित्र, डॉ. हेडगेवार का जीवन परिचय, वृहद सिंधु ज्ञान सागर ग्रंथ, गुरुजी गोलवलकर, सिंध, वृहद झूलेलाल पुस्तक आदि प्रमुख हैं। आपने भारतीय सिंधु महासभा की अनेक स्मारिकाओं का संपादन किया है। अनगिनत साहित्यिक गोष्ठियों में शिरकत की है और आकाशवाणी से उनकी अनेक वार्ताएं प्रसारित हो चुकी हैं। आपका विवाह नवम्बर 1947 में सिन्ध में हुआ हुआ था। आपके तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। आप 93 वर्ष की उम्र में भी पूरी तरह से स्वस्थ थे और संघ, भारतीय सिन्धु सभा विश्व हिन्दू परिषद और अनेक संस्थाओं से जुड़ कर सेवा कार्य कर रहे थें। विशेष रूप से सिंधी भाषी बच्चों को सिंधी लिपी की शिक्षा देने के लिए विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से कक्षाएं आयोजित करते रहे।
🙏अजमेर ने दी पूर्व विधायक एवं भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी को श्रद्धांजलि

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...