खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
.. 👇
सभी मतदाता मतदान कार्मिकों के लिए समान रूप से सम्मानीय और महत्वपूर्ण हैं
👇
👇 👇 👇 👇 👇 👇
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 📞 आपके विज्ञापन को हम न्यूज मैटर के साथ पोस्ट करते हैं।
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇 👇 🎤🤜 👇👆👇 👆👇☝️ .. 👇👇 👇 👇👇 👇
👇👇
👇
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*** ******🙏 👍🙏 👇👇
......
......
.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸 ☑️***** ****🙏👍 🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇 👇👇 खबर :- ✍️
👇☝️
...
.....
👇👇👇
सभी मतदाता मतदान कार्मिकों के लिए समान रूप से सम्मानीय और महत्वपूर्ण हैं
👇
👇 👇 👇 👇 👇 👇
👇 👇 👇 👇 👇 👇
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 📞 आपके विज्ञापन को हम न्यूज मैटर के साथ पोस्ट करते हैं।
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇 👇 🎤🤜 👇👆👇 👆👇☝️ .. 👇👇 👇 👇👇 👇
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*** ******🙏 👍🙏 👇👇
......
......
.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸 ☑️***** ****🙏👍 🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇 👇👇 खबर :- ✍️
मतदान कार्मिक चुनाव प्रक्रिया के सूत्रधार-गौतम
गंभीरता से प्रशिक्षण लेने के निर्देश
बीकानेर, 24 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पाल गौतम ने कहा कि निष्पक्ष, निर्भीक और शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न करवाने में मतदान कार्मिकों की प्राथमिक भूमिका है। मतदान के दिन कार्मिक पूरी सतर्कता व जिम्मेदारी से कार्य करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
गौतम ने बुधवार को डूंगर कॉलेज में मतदान दलों के प्रशिक्षण के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि मतदान दल चुनाव के मुख्य सूत्रधार हैं। चुनाव के सम्पूर्ण कार्य की सफलता मतदान दलों की कार्यशैली पर निर्भर करेगी। इसे ध्यान में रखते हुए सभी मतदान दल कार्मिक पूर्ण निष्ठा और गंभीरता से प्रशिक्षण लें और मतदान प्रक्रिया को बारीकी से समझें। उन्होंने कहा कि वीवीपैट और ईवीएम को चलाने की पूरी प्रक्रिया को गंभीरता से समझें और इसका व्यावहारिक प्रशिक्षण लें। मतदान के समय आने वाली समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक है कि मतदान दलों को चुनाव आयोग के नियमों एवं निर्देशों के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन व वीवीपैट की कार्य प्रणाली की पूर्ण जानकारी हों और उसकी अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें।
व्यवहार में रखें निष्पक्षता, आतिथ्य नहीं करें स्वीकार
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान कार्मिक अपने कार्य व्यवहार में निष्पक्षता रखे। मतदान दल एवं चुनाव से जुडे़ अधिकारी व कर्मचारी आयोग के प्रति जवाबदेह है इसलिए आवश्यक है कि वे ऐसा कोई कार्य नहीं करें जिससे उनकी निष्पक्षता पर संदेह हों। उन्होंने कहा कि निष्पक्षता उनके कार्य व्यवहार से प्रकट होनी चाहिए। मतदान दलों के कार्मिक मतदान दिवस के दिन किसी भी व्यक्ति का आतिथ्य स्वीकार न करें। मतदाताओं में यह स्पष्ट संदेश जाना चाहिए कि निर्वाचन विभाग पूरी निष्पक्षता से चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवा रहा है। मतदान कार्मिक किसी मतदाता के साथ विशेष व्यवहार न करें। सभी मतदाता मतदान कार्मिकों के लिए समान रूप से सम्मानीय और महत्वपूर्ण हैं उनके साथ अच्छा बर्ताव करें।
मॉक पोल आवश्यक रूप से करवाएं
गौतम ने कहा कि मतदान प्रारम्भ होने से पहले मॉक पोल सम्पन्न करवाएं। मॉक पोल के समय यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी राजनीतिक दलों के एंजेट उपस्थित रहें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग दी और प्रायोगिक तौर पर कार्मिकों से ट्रेनिंग प्रक्रिया करवा कर जांचा कि कार्मिक चुनाव प्रक्रिया से कितने अवगत हैं। उन्होंने कार्मिकों से पूछा कि ईवीएम मशीन कैसे काम करती है। वीवीपैट का क्या उद््देश्य है और वीवीपैट से ईवीएम से कैसे जोड़ा जाता है। उन्होंने बताया कि अभिकर्ताओं की उपस्थिति में यह सुनिश्चित करने के बाद कि मशीन पर पहले से कोई मत अंकित नहीं है, इसके बाद मशीन में ग्रीन पेपर सील व स्वयं द्वारा हस्ताक्षरित विशेष टैग लगाएंगे तथा ढक्कन बंद कर उसे टैग सील करेंगे। कार्मिकों को पोलिंग स्टेशन से बाहर की व्यवस्था, मॉक पोल, सी विजिल ऐप डाउनलोड करने के बारे में विस्तार से बताया गया तथा दोनों मशीनों को सील पैक करने की कार्यवाही भी समझाई गई।
वीवीपैट चलाने की प्रक्रिया का रखें विशेष ध्यान
गौतम ने कहा कि मतदाताओं की संतुष्टि के लिए वीवीपैट की व्यवस्था की गई। इसके तहत मतदाता द्वारा ईवीएम पर अपनी पंसद के प्रत्याशी के सामने का बटन दबाने के साथ ही लाल लाईट जलने के दौरान पास ही रखी वीवीपैट मशीन से एक पर्ची बाहर बाहर आएगी। इस पर्ची पर मतदाता के पंसद के प्रत्याशी का नाम, फोटो, क्रम संख्या व चुनाव चिन्ह दर्ज होगा। यह पर्ची सात सैकेण्ड तक सामने रहेगी। यह इस बात का सबूत रहेगा कि मतदाता का वोट उसके पंसद के प्रत्याशी को ही गया है। उन्होंने कहा कि वोटिंग प्रारम्भ होने से पहले मॉक पोल के दौरान अभिकर्ताओं तथा आमजन के समक्ष इस प्रक्रिया को दिखाया जाए ताकि वे इससे संतुष्ट हो सके।
धूम्रपान निषेध क्षेत्र रहेगा
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान केन्द्र धूम्रपान निषेध क्षेत्र रहेगा। मतदान के दिन यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति मतदान केन्द्र में धूम्रपान करता हुआ न पाया जाए। उन्होंने कहा कि मतदान कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया से जुड़ी समस्त सामग्री अंतिम प्रशिक्षण के दिन सीट पर ही उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक निरंजन कुमार ने भी सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर गौरव बिस्सा, वाई वी माथुर, एस एल राठी, समिन्द्र सक्सेना उपस्थित थे।
मतगणना केन्द्र का भी किया निरीक्षण
सामान्य पर्यवेक्षक निरंजन कुमार ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना केन्द्र का निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन बिजली, पेयजल, बैठने सहित समस्त व्यवस्थाएं दुरूस्त रहे। सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कोई कोताही न बरती जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए एच गौरी ने उन्हें बताया कि मतदान के बाद ईवीएम और वीवीपैट पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने स्ट्रॉंग रूम में रखी जाएगी। स्ट्रॉंग रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इन कैमरों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जाएगी। मुख्य भवन के बाहर लगे टीवी पर लोकसभा चुनाव में हिस्सा ले रहे प्रत्याशियों के प्रतिनिधि 24 घंटे रह कर इन पर नजर रख सकते हैं।
👇☝️
...
.....
👇👇👇







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...