खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
👇
📸 ☑️
मां चामुंडा धाम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी,
कोलासर में श्री ब्रह्म शक्ति मां चामुण्डा धाम के महोत्सव की तैयारियां पूरी
बीकानेर। कोलासर स्थित श्री ब्रहम शक्ति मां चामुंडा धाम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 6 अप्रेल से शुरू होगा। 13 अप्रेल तक चलने वाला यह महोत्सव पंडित बृजलाल शर्मा के सान्निध्य में आयोजित होगा। कार्यक्रम में पूज्य संतों का आगमन होगा, जिनमें मलूकपीठाधीश्वर राजेन्द्र महाराज, श्रीबालाजी सेवा धाम के महामंडलेश्वर आचार्य बजरंगदास महाराज, महंत लालेश्वर मठ के सोमगिरीजी महाराज, सागर संस्कृत विद्यालय के श्रीधर प्रकाशजी महाराज, श्रीराम आश्रम वृंदावन के नवलारामजी महाराज,मुरली मनोहर धोरा भीनासर के रघुवीरजी महाराज, बड़ा रामद्वारा सूरसागर जोधपुर के रामप्रसाद महाराज, निवाई टोंक के श्रीरामकृष्ण वेदांति महाराज, बाड़मेर के प्रताप पुरी महाराज, महामंडलेश्वर सरजूदास महात्यागी, नवलेश्वर मठ के शिव सत्यनाथ महाराज, योगी प्रह्लाद नाथ महाराज, राजलदेसर के जोगेन्द्रजी महाराज, सेगांल धोरा के पदम गिरी महाराज, रातडिय़ा धोरा के श्यामगिरी महाराज, कालाभाठा कूण्ड जांगलू के जसवंतगिरी महाराज, जागेरी धाम कोलायत के अशोकानंद महाराज, नारायण कूवी अयोध्या के महंत रामनारायणदास महाराज, दशानाम आश्रम कोलायत के सत्यानंद महाराज,नंदनवन गौशाला गडिय़ाला के सुखदेवजी महाराज, करंट बालाजी धाम बच्छासर के योगी प्रेमगिरीजी महाराज पधारेंगे। इस महोत्सव में शतचंडी महायज्ञ, पंच कुंडीय यज्ञ, नगर परिक्रमा कलश यात्रा, मां चामुण्डा की मूर्ति के अधिवास और विशाल जागरण होगा। इस अवसर पर 6 अप्रेल को शिव कुमार कल्ला द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति दी जायेगी। 12 अप्रेल को दिव्य एवं भव्य भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें भजन सम्राट पं.कमलेश हरिपूरी एण्ड पार्टी मुंबई एवं नवदीप बीकानेरी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी। बालोतरा की प्रसिद्ध प्रकाश माली बालोतरा एंड पार्टी, अहमदाबाद की अक्षय पटेल एवं भरत बारिया एण्ड पार्टी नृत्य प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर महंत गुलाबगिरजी महाराज, महंत मुकेशनाथज उपस्थित रहेंगे। मंच संचालन किशोर सिंह राजपुरोहित एवं सुशील कुमार कौशिक द्वारा किया जायेगा। 13 अप्रेल को कन्या पूजन के बाद महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन होगा।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...