खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
.. 👇
बीकानेर मंडल को आदर्श रेल मंडल बनाने का लक्ष्य है - डीआरएम संजय कुमार श्रीवास्तव
👇
👇 👇 👇 👇 👇 👇
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 📞 आपके विज्ञापन को हम न्यूज मैटर के साथ पोस्ट करते हैं।
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇 👇 🎤🤜 👇👆👇 👆👇☝️ .. 👇👇 👇 👇👇 👇
👇👇
👇
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*** ******🙏 👍🙏 👇👇
......
......
.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸 ☑️***** ****🙏👍 🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇 👇👇 खबर :- ✍️
मंडल के कीर्तिमानों को और आगे बढ़ाएंगे - डीआरएम श्रीवास्तव

बीकानेर 25 अप्रैल 2019। बीकानेर मंडल के डीआरएम संजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि उनका लक्ष्य बीकानेर मंडल को आदर्श रेल मंडल बनाने का है। उन्होंने मंडल रेल कर्मचारियों की कार्य क्षमता, दक्षता और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार श्रेष्ठ कार्यों के लिए गत वर्ष उत्तर पश्चिम रेलवे की शील्ड मिली थी, उसी प्रकार हमारा प्रयास रहेगा कि अपना सर्वश्रेष्ठ देने वाले रेल कर्मचारियों की ऐसी क्षमताओं का उपयोग कर मंडल को और अधिक विकसित करें। मंडल के कीर्तिमानों को और आगे बढ़ाएं। डीआरएम संजय कुमार श्रीवास्तव बुधवार को पदभार संभालने के बाद गुरुवार को मीडियाकर्मियों से मिले। डीआरएम आफिस सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में मंडल रेल प्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी रेलकर्मियों की संरक्षा, रेल यात्रियों सहित जनता की सुविधाओं को और व्यवस्थित-विस्तारित करना अपनी प्राथमिकता बताया। लिफ्ट, वाई-फाई, मंडल में रेल बिजलीकरण आदि सुविधाओं को त्वरित गति से यात्रियों तक पहुंचाने के प्रयासों को और तेज करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बीकानेर के कलाकारों, संस्कृति कर्मियों को दी जा रही सुविधाओं को बरकरार रखने के साथ सहयोग की और संभावनाएं भी तलाशेंगे। रेलफाटकों की समस्या की ओर ध्यानाकर्षण करवाने पर उन्होंने मौजूद अधिकारियों से प्रकरण के संदर्भ जानें और कहा कि ऐसे मामले उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आते। आश्वस्त किया कि वे अपने अधिकार क्षेत्र के स्थानीय मसलों पर भरसक प्रयत्न कर आमजन की समस्याओं के समाधान करने में पीछे नहीं रहेंगे। श्रीवास्तव ने बताया कि वे साहित्यिक - सांस्कृतिक नगरी के रूप में बीकानेर को पहचानते थे, साथ ही मंडल रेलवे की भी बहुत प्रशंसा सुनी थी इसलिए वे इसे अपनी कर्मस्थली बनाने की चाहत रखते थे, और जब रेलवे बोर्ड ने उन्हें यहां कार्य का दायित्व सौंपा तो अपार प्रसन्नता हुई। ज्ञातव्य है कि बाेर्ड के ज्वाइंट सेक्रेटरी एसके अग्रवाल ने निवर्तमान डीआरएम एके दुबे काे पूर्वाेत्तर सीमांत रेलवे गुवाहाटी में लगाने के आदेश जारी किए हैं। प्रेसवार्ता में मंडल अधिकारी मौजूद थे।
👇☝️
...
.....
👇👇👇

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...