खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
.. 👇
👇
👇 👇 👇 👇 👇 👇
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 📞 आपके विज्ञापन को हम न्यूज मैटर के साथ पोस्ट करते हैं।
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇 👇 🎤🤜 👇👆👇 👆👇☝️ .. 👇👇 👇 👇👇 👇
👇👇
👇
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*** ******🙏 👍🙏 👇👇
......
......
.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸 ☑️***** ****🙏👍 🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇 👇👇 खबर :- ✍️
...
.....
👇👇👇
नवदीक्षित काव्ययशाजी की हुई बड़ी दीक्षा
मुनित्व में प्रवेश करना हर किसी के वश की बात नहीं : आचार्यश्री रामलाल जी म.सा.
👇
👇 👇 👇 👇 👇 👇
👇 👇 👇 👇 👇 👇
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 📞 आपके विज्ञापन को हम न्यूज मैटर के साथ पोस्ट करते हैं।
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇 👇 🎤🤜 👇👆👇 👆👇☝️ .. 👇👇 👇 👇👇 👇
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*** ******🙏 👍🙏 👇👇
......
......
.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸 ☑️***** ****🙏👍 🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇 👇👇 खबर :- ✍️
नवदीक्षित काव्ययशाजी की हुई बड़ी दीक्षा
मुनित्व में प्रवेश करना हर किसी के वश की बात नहीं : आचार्यश्री रामलाल जी म.सा.
उदयरामसर की पावन धरा पर आचार्यश्री नानेश के 27 वर्ष बाद श्रीमद् जैनाचार्य आचार्यश्री रामलाल जी म.सा. के पदार्पण से धर्ममयी माहौल हो गया है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे उदयरामसर की आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में नवदीक्षित महासती साध्वीश्री काव्ययशाजी की बड़ी दीक्षा सम्पन्न हुई। संघ से जुड़े युवा समाजसेवी रवि पुगलिया ने बताया कि आचार्यश्री रामलाल जी म.सा व उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि के सान्निध्य में इस बड़ी दीक्षा में नवदीक्षित काव्ययशाजी ने संयमपूर्ण पांच महाव्रतों के पालन तथा सद्गुरु की आज्ञा को सर्वोपरि मानने की प्रतिज्ञा ली।
आचार्यश्री रामलालजी म.सा. ने बड़ी दीक्षा के बाद अपने प्रवचन में कहा कि गृहस्थी को व्रतों में छूट होती है, लेकिन मुनि जीवन में कोई छूट नहीं होती। मुनि की मर्यादाओं में कोई विकल्प नहीं। आसानी से हर कोई मुनित्व में प्रवेश नहीं कर सकता। आचार्यश्री ने कहा कि पांच महाव्रत, रात्रि भोजन त्याग आदि जितने भी संयम होते हैं वे सभी आत्म कल्याण के लिए होते हैं। कोई भी तप दिखावे के लिए नहीं बल्कि आत्म कल्याण के लिए होता है। अपने आत्महित को गौण करके कोई कार्य नहीं करना चाहिए। आचार्यश्री ने कहा कि नवदीक्षित को सजग रहना चाहिए, हर तरह सावधान रह कर किसी भी पापकर्म करने से बचना चाहिए।
गृहस्थ में भी संयम
उपाध्याय प्रवर राजेश मुनिश्री ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि हमें गृहस्थ जीवन में भी संयम रखना चाहिए। एक निश्चित अवधि तय करके ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। यदि महीने में 15 दिन भी ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं तो साल में पूरे छह माह आपने ब्रह्मचर्य का पालन किया है। संयम के साथ गृहस्थ जीवन में पांच जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा, पांच व्यक्तियों को नशामुक्त रहने की प्रेरणा जैसे कार्य करके धर्म व धर्मसंघ में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।
गुरु भक्त महेश नाहटा ने बताया कि बड़ी दीक्षा ग्रहण करने वाली साध्वी काव्ययशाजी के वीर माता पिता व परिवारजन सुनील कोटडिय़ा, भीखमचन्द कोटडिय़ा, मांगीलाल कोटडिय़ा, दुर्गा देवी, डिम्पल, रोहित कोटडिय़ा आदि का प्रवचन के पश्चात् अभिनन्दन भी किया गया।
चातुर्मास के लिए विनती
उदयरामसर श्री साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष कमल सिपानी, विमल सिपानी, सुरेन्द्र सिपानी, केशरीचन्द सिपानी, इन्द्र सिपानी तथा प्रकाशचन्द सिपानी सहित अन्य पदाधिकारियों व क्षेत्रवासियों ने आचार्यश्री से 2020 का चातुर्मास उदयरामसर में करने की विनती की। अध्यक्ष सिपानी ने कहा कि 27 वर्ष पूर्व उदयरामसर में आचार्यश्री नानेश का पदार्पण हुआ था। अब यदि 2020 में चातुर्मास की आज्ञा होती है तो नई पीढ़ी में धर्म-कर्म की ऊर्जा का संचार होगा।
👇☝️
...
.....
👇👇👇








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...