AP3I फोटो प्रतियोगिता : चुनावी दंगल, दीवाली कैप्चर, सेल्फी विद स्पाउस के विजेताओं को 7 अप्रैल को 37 पुरस्कार मिलेंगे
👇
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 📞 आपके विज्ञापन को हम न्यूज मैटर के साथ पोस्ट करते हैं।
👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 🤜
AP3I फोटो प्रतियोगिता : चुनावी दंगल, दीवाली कैप्चर, सेल्फी विद स्पाउस के विजेताओं को 7 अप्रैल को 37 पुरस्कार मिलेंगे
बीकानेर 5 अप्रैल 2019 । यह पहला अवसर है जब फोटोग्राफी के लिए ख्यातनाम हस्ताक्षरों के आग्रह पर स्वयं जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम उन 37 हुनरमंदों को पुरस्कृत करेंगे जिन्होंने कैमरे की आंख से अलहदा देखा और चुनावी दंगल, दीवाली कैप्चर, सेल्फी विद स्पाउस के रूप में सहेज लिया।
जी हां, कला एवं सांस्कृतिक नगरी में 7 अप्रैल 2019 को सुबह 11 बजे राजीव गांधी मार्ग स्थित नरेन्द्र ऑडिटोरियम में एसोसिएशन प्रेस एंड प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स ऑफ इंडिया ( AP3I ) द्वारा जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम के मुख्य आतिथ्य में ऐसा इतिहास रचा जाएगा।
गौतम ने तस्वीरों को सराहा
AP3I के शिष्टमंडल सहित अध्यक्ष मनीष पारीक ने जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम को आनलाइन हुई फोटो प्रतियोगिता में मिली तस्वीरें एवं विजेताओं के बारे में जानकारी दी तथा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विजेताओं को पुरस्कारों से नवाजने का आग्रह करते आमंत्रण दिया। सचिव अजीज भुट्टा ने बताया कि जिला कलेक्टर ने प्रतियोगिता में मिली तस्वीरों का अवलोकन किया और सराहना की। शिष्टमंडल में अशोक अग्रवाल, प्रदीप चौहान, बीजी बिस्सा, राकेश शर्मा, ओम मिश्रा, दिनेश गुप्ता, नौशाद अली आदि उपस्थित रहे।
ये हैं 37 विजेता
सेल्फी विद स्पाउस प्रतियोगिता
प्रथम - पूनम देवी जोशी, द्वितीय चेतनदास गहलोत तथा तृतीय स्थान पर सुस्मिता स्वामी रही।
दिवाली कैप्चर (सिंगल) प्रतियोगिता
प्रथम - विनित सोलंकी, द्वितीय अनामिका शर्मा तथा तृतीय स्थान पर राम पारीक रहे।
प्रथम - विनित सोलंकी, द्वितीय अनामिका शर्मा तथा तृतीय स्थान पर राम पारीक रहे।
दिवाली कैप्चर (फैमिली) प्रतियोगिता
प्रथम - सुधा भूरा, द्वितीय केशव तथा तृतीय स्थान पर मीनू हेमन्त रहे।
चुनावी दंगल प्रतियोगिता
प्रथम - दुर्गाशंकर गर्ग, द्वितीय आनन्द पुष्करणा तथा तृतीय स्थान पर मनीष सोनी रहे।
इसके अलावा 25 कंसोलेशन पुरस्कार तीनो प्रतियोगिताओं में ।










यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...