खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी
.. 👇👇👇
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
👇👇👇
🎤🤜
👇👆👇
विज्ञापन के लिए संपर्क करें
आपके विज्ञापन को हम कम से कम 5 न्यूज मैटर के साथ पोस्ट करते हैं।
👆👇
☝️
.. 👇👇👇
👇👇👇
👇👇👇👇👇
......
......
.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇
विज्ञापन के लिए संपर्क करें
आपके विज्ञापन को हम कम से कम 5 न्यूज मैटर के साथ पोस्ट करते हैं।
👆👇
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही,
क्लिनिक पर ताले लगाकर भाग छूटे कई प्रैक्टिशनर
......
......
.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही,
क्लिनिक पर ताले लगाकर भाग छूटे कई प्रैक्टिशनर
बीकानेर। चिकित्सा विभाग द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही का बड़ा अभियान शुरू किया गया है। विभाग के दल द्वारा पूगल के 682 आरडी गाँव में एक झोलाछाप को अवैध मेडिकल प्रैक्टिस करते पकड़ा गया तो छत्तरगढ़ में कार्यवाही की भनक लगने से कई झोलाछाप क्लिनिक पर ताले लगाकर भाग छूटे। गुरूवार को सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में विभागीय दल द्वारा 682 आरडी गाँव में झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। वहां तथाकथित डॉक्टर चंद्रप्रकाश बिना किसी डिग्री के प्रैक्टिस करते पाया गया। उसके क्लिनिक पर बिना लाइसेंस के दवाओं का भंडारण किया हुआ था जिसमे गर्भपात सम्बन्धी दवाएं भी शामिल थी। दल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए क्लिनिक को सीज कर दिया। दल में औषधि नियंत्रण अधिकारी शेखर चौधरी व पीसीपीएनडीटी समन्वयक महेंद्र सिंह चारण शामिल रहे। तथाकथित डॉक्टर चंद्रप्रकाश पर नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।
विभागीय दल छत्तरगढ़ के पास 465 हेड के नवजीवन हेल्थ केयर क्लिनिक की जांच के लिए भी गया जिसके विरुद्ध बुधवार को लापरवाही से एक महिला की मौत सम्बन्धी मामला सामने आया था। क्लिनिक पर ताला लगा होने से वहां उपलब्ध दवाओं व तथाकथित झोलाछाप डॉक्टर की जांच नहीं हो पाई। डॉ. चौधरी ने बताया कि छत्तरगढ़, पूगल व राणेर दामोलाई क्षेत्र में आरएमपी चिकित्सकों को अवैध प्रैक्टिस बंद करने की चेतावनी दी गई जबकि कार्यवाही की भनक लगते ही कई झोलाछाप क्लिनिक पर ताले लगाकर भाग गए। विभाग द्वारा झोलाछापों से सख्ती से निपटा जाएगा।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...