Type Here to Get Search Results !

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का होगा सम्मान बीकानेर को पोलीथिन मुक्त बनाने के लिए चलेगा अभियान

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, YouTube के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी .. 👇👇👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का होगा सम्मान
बीकानेर को पोलीथिन मुक्त बनाने के लिए चलेगा अभियान
👇👇 👇👇👇👇👇
......
......

.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇

अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ महिला प्रकोष्ठ की बैठक

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का होगा सम्मान
बीकानेर को पोलीथिन मुक्त बनाने के लिए चलेगा अभियान

बीकानेर,03 मार्च। अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ महिला प्रकोष्ठ की ओर से 8 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आनन्द निकेतन में दोपहर 2 बजे महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। 
महासंघ की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष आशा पारीक की अध्यक्षता में रविवार को पुरानी गिनाणी में आयोजित बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया। बैठक में ब्राह्मण समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन और बाद में सामूहिक विवाह सम्मेलन किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। 
इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि 8 मार्च को ही आनन्द निकेतन में महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के अधिकारों और उनके योगदान पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। 
गौड़ ने कहा कि आगामी माह में होने वाले ब्राह्मण सम्मेलन में पहलीबार जिले में शिक्षा,साहित्य,कला,संस्कृति,चिकित्सा,प्रतियोगीपरीक्षा में चयनित,राज्य व अन्तर्राष्ट्रीय खेल-कूद में भागीदारी तथा वरिष्ठतम महिलाओं का अभिनन्दन करके उनके कार्यों को सराहा जायेगा। 

बीकानेर को पोलीथिन मुक्त बनाया जायेगा-महासंघ की जिला अध्यक्ष पारीक ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस से जिले को पोलीथिन मुक्त बनाने के लिए आमजन में कपड़ों के बैग का वितरण करके जन जागरूकता अभियान भी चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रति शनिवार को यह अभियान चलेगा। बैठक में सरिता,वन्दना भारद्वाज, रेणु जोशी,ईला पारीक,प्रमिला गौतम,रतनी आसोपा,मंजू शर्मा,अरूणा शर्मा,शकुन्तला शर्मा, अनुराधा आचार्य,सोनल पारीक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies