Type Here to Get Search Results !

स्वयं सहायता समूह की बदौलत महिलाओं ने किया आर्थिक जगत में प्रवेश - जिला कलक्टर

.. 👇👇👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇
स्वयं सहायता समूह की बदौलत महिलाओं ने किया आर्थिक जगत में प्रवेश - जिला कलक्टर
👇👇 🎤🤜 👇👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇👇👇 👇👇👇👇👇
......
......

.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇

स्वयं सहायता समूह की बदौलत महिलाओं ने किया आर्थिक जगत में प्रवेश-जिला कलक्टर

बीकानेर,9 फरवरी। जिला कलक्टर जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह महिला सशक्तिकरण के लिए वरदान साबित हुए हंै। दोहरी जिम्मेदारी निभाते हुए इन समूह की महिलाओं का कला कौशल अमृता हाट में परिलक्षित हो रहा है।
जिला कलक्टर शनिवार को जयनारायण व्यास काॅलोनी स्थित ग्रामीण हाट में आयोजित संभाग स्तरीय अमृता हाट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला समूह ने बहुत अच्छा काम किया है। इस कार्य में अपार संभावनाएं है। महिलाओं ने विभिन्न उत्पाद बनाकर अपनी कौशलता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पाद गुणवता के साथ सस्ते भी है। इस स्थान पर महिला सहायता समूह को स्थाई स्थान मिले इसके प्रयास किए जायेंगे। जो समूह 12 महीने स्टाॅल लगाने के इच्छुक होंगे,उन्हें यहां स्थान सुलभ कराया जायेगा। 
जिला कलक्टर ने कहा कि गत सात दिनों में कितनी बिक्री हुई,यह मायने नहीं रखता ,मायने यह रखता है कि बहनों में काम करने की इच्छा और स्वाभीमान की भावना पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि जीवन में वहीं कामयाब होता है,जिसमें कुछ कर गुजरने की भावना होती है। उन्होंने कहा कि इस हाट में अपने उत्पाद बैचकर महिलाओं ने आर्थिक जगत में प्रवेश किया है। उन्होंने  महिलाओं के उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं स्वावलम्बन की ओर बढ़ते हुये पितृसत्तामक समाज की सोच बदलते हुये घर, परिवार, समाज व देश की अर्थव्यवस्था में भागीदारी निभा रही है।
जिला कलक्टर ने विभिन्न प्रतियोगिताओें में विजेता महिलाओं को पुरस्कृत एवं मेले में भाग लेने वाली महिलाओं, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। 
   विशिष्ट अतिथि ऋषिबाला डीआजी स्टापं, मुख्य कार्यकारी अतिथि जिला परिषद प्रतिभा देवटिया व शक्ति सिंह कच्छावा उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, मुख्य लेखाधिकारी पुष्पा श्रीमाली, राजकुमार पन्नू उपस्थित थे। सहायक निदेशक महिला अधिकारिता द्वारा अमृता हाट मेले की 7 दिवस की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा बताया कि मेले में अब तक 20 लाख से अधिक की बिक्री की जा चुकी है। 
विशिष्ट अतिथि ऋषिबाला डीआजी स्टापं, मुख्य कार्यकारी जिला परिषद प्रतिभा देवटिया व उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सहायक निदेशक महिला अधिकारिता ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक, प्रचेता, साथिन व समूह की महिलायें व कार्यकर्ता उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मोनिका गौड नेकिया। इससे पहले जिला कलक्टर ने अमृता हाट की विभिन्न स्टाॅल पर उत्पादों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बच्चों के लिए बनी सीटी को बजाकर देखा और उसकी खरीद की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies