Type Here to Get Search Results !

1 जनवरी 2019 की प्रमुख घटनाएं , संकलन - H S Acharya

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇
......
......

.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇
ACA Series के नए अंक में 1 जनवरी 2019 की प्रमुख घटनाएं। पूर्व अंकों को पढ़ने के लिए कृपया  👇www.acaseries.com/single.php?nor=320

लिंक पर क्लिक करें।

कृपया शेयर जरूर करें, ताकि अधिक से अधिक युवा साथियों को इसका लाभ मिल सके-
साभार :-
www.acaseries.com/single.php?nor=320

1. अभिनेता और लेखक कादर खान का 1 जनवरी को कनाड़ा में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। 22 अक्तूबर 1937 को अफगानिस्तान के काबुल में जन्मे खान ने वर्ष 1973 में 'दाग' फ़िल्म के साथ अपने करियर की शुरुआत की। लगभग 46 वर्षों के कॅरियर में उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया तथा 250 से अधिक फिल्मों के संवाद लिखे। सैबू सिद्दीकी कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग प्रोफेसर के रूप में करियर को शुरुआत करने वाले खान को 9 बार बेस्ट कोमेडियन का फ़िल्मफ़ेअर अवार्ड मिला। 'हो गया दिमाग का दही' उनकी आखिरी फ़िल्म थी। खान को वर्ष 2013 में साहित्य शिरोमणि अवार्ड मिला।
2. तेलंगाना में देश के 25वें हाई कोर्ट ने 1 जनवरी को कार्य प्रारंभ किया। इससे पहले राज्यपाल ई.एस. एल. नरसिम्हन ने टीबीएन राधाकृष्णन को प्रदेश के पहले प्रधान न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। वर्ष 2014 में आंध्रप्रदेश के विभाजन के बाद अब तक दोनों प्रदेशों का एक ही हाइकोर्ट था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 26 दिसम्बर को अलग हाइकोर्ट के आदेश जारी किए। उधर, प्रवीण कुमार ने आंध्रप्रदेश के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली।
3. जैर बोल्सोनारो ने ब्राजील के नए राष्ट्रपति पद की शपथ ली। 63 वर्षीय पूर्व सेनाधिकारी बोल्सोनारो ने वामपंथी वर्कर्स पार्टी के फर्नांडो हदाद के खिलाफ जीत दर्ज की।
4. अलवर जिले की रामगढ विधानसभा सीट के लिए चुनाव 28 जनवरी को होंगे। पूर्व में इस सीट से बीएसपी प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिए गए थे।
5. देश में निर्मित अत्याधुनिक तोपें धनुष और सारंग फरवरी में सेना में शामिल होंगी। दोनों तोपें हर परीक्षण में सफल साबित हुई थी। अब धनुष, बोफर्स तथा सारंग, रूसी एम-46 का स्थान लेंगे। पहले चरण में 414 धनुष तथा 300 सारंग तोपें शामिल की जएगी।
6. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के सचिव पद पर प्रमोद कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। सिंह अब तक आयोग में सलाहकार(विधि) के पद पर कार्यरत थे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2003 में एकाधिकार व प्रतिबंधात्मक व्यवहार आयोग के स्थान पर सीसीआई की स्थापना की गई थी।
7. श्रीलंका और बांग्लादेश को कम रैंकिंग पॉइंट्स के कारण 2020 में होने वाले टी-20 विश्वकप के सुपर-12 के लिए सीधे क्वालीफाइ करने में सफलता नहीं मिली है। अब इन टीमों की प्रतियोगिता का हिस्सा बनना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि अगला टी-20 विश्वकप 18 अक्तूबर से 15 नवम्बर 2020 तक होगा।
साभार :- www.acaseries.com/single.php?nor=320
. ✍️ हरिशंकर आचार्य 


Post a Comment

5 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. This comment has been removed by a blog administrator.

    ReplyDelete
  2. Write more, thats all I have to say. Literally, it
    seems as though you relied on the video to make your point.
    You clearly know what youre talking about, why throw away your intelligence on just posting videos to your weblog when you could be giving us
    something enlightening to read?

    ReplyDelete
  3. I was recommended this website by mmy cousin. I'm not
    sure whether this post iis written by him as nobody else know such detailed about my problem.
    You aare wonderful! Thanks!

    ReplyDelete
  4. Hey there! Quick question that's entirely off topic.
    Do you know how to mwke your site mobile friendly?
    My web site looks weird whe browsing from my iphone.
    I'm trying to find a template or plugin that might be able to fix tthis issue.
    If you have any suggestions, please share.
    Thanks!

    ReplyDelete
  5. Nếu có hiện tượng đóng tuyết là do thiếu gas.

    ReplyDelete

write views

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies