खबरों में बीकानेर 🎤
बीकानेर ।
आकर्षण का केन्द्र रहा सेल्फी पाइंट, केक काटकर मनाया ‘लोकतंत्र का महापर्व ’
बीकानेर, 7 दिसम्बर। मतदाता जागरुकता से जुड़ी तीन स्वयंसेवी संस्थाओं ने शुक्रवार को केक काटकर ‘लोकतंत्र का महापर्व ’ मनाया। इस दौरान गंगाशहर क्षेत्र में तीन स्थानों पर बनाया गया ‘सेल्फी पाइंट’ आकर्षण का केन्द्र रहा। एक हजार से अधिक लोगों ने मतदान के बाद यहां फोटो लिए तथा उन्हें विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से जमकर शेयर किया।
गौतम सेवा ट्रस्ट, अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट तथा राजेश शर्मा (बच्छ) चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान् में गौतम चौक, बोथरा चौक और महावीर चौक में सेल्फी पाइंट स्थापित किए गए। युवा मतदाताओं में इसके प्रति खास क्रेज देखा गया। इस दौरान हरि गौपाल उपाध्याय, ओम प्रकाश जोशी, रामेश्वर पाणेचा, लक्ष्मी नारायण जोशी, भंवर सांखी, मून बच्छ, शिव उपध्याय, पुखराज उपाध्याय, गणेश पाणेचा, दिनेश जोशी, संजय जोशी, प्रकाश जोशी, ओमप्रकाश सैन, सुनील जैन, सुंदर माली, नवदीप गहलोत सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। इस अवसर पर केक काटकर लोकतंत्र का उत्सव मनाया गया।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...