खबरों में बीकानेर 🎤
Premprakash mandal ka 3ra mahotsav gyanamrit 13 December ko
श्री प्रेमप्रकाश मंडल का तृतीय महोत्सव ज्ञानामृत 13 दिसम्बर को
बीकानेर । श्री प्रेम प्रकाश मंडल का तृतीय महोत्सव ज्ञानामृत गुरुवार 13 दिसंबर को श्री प्रेम प्रकाश मंडल पवनपुरी बीकानेर के तत्वावधान में मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए शार्दुल कॉलोनी, एमपी कॉलोनी, रथखाना, धोबीतलाई, बल्लभ गार्डन आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया गया। मंडल सेविका एवं कार्यकर्ता सोनू ने बताया कि सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज 13 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे बीकानेर पहुंचेंगे । उनका गोगागेट से बीकानेर नर्सिंग होम तक वाहनों में ध्वज लगा कर रैली निकालकर भव्य स्वागत किया जाएगा। महाराज जी के सान्निध्य में भव्य शोभायात्रा दोपहर 2:00 बजे प्रेम प्रकाश मंडल ( मंदिर) पवनपुरी (बीकानेर नर्सिंग होम वाली गली) से बी 4 सुदर्शना नगर तक जाएगी । शाम को 5:00 बजे से 8:00 बजे तक ज्ञानामृत धारा का आयोजन जयविलास भवन ( बालाजी स्वीट्स के पास नागनेचेजी मंदिर के आगे) स्वामी महाराज के सानिध्य में किया जाएगा । यहीं पर 8:00 बजे रात को भंडारा की सेवा शुरू होगी । मंडल ने श्रद्धालुओं को और समाज के सेवकों को संत महापुरुषों की सेवा के मौके पर सभी आयोजनों में पहुंचने का आव्हान किया है ।

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...