

एमजीएसयू में शनिवार को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ मगसूटा की कार्यकारिणी निर्विरोध व सर्वसम्मति से गठित की गई जिसमें निदेशक शोध प्रो. राजाराम चोयल को अध्यक्ष, सेंटर फॉर वूमन्स स्टडीज़ की निदेशक डाॅ. मेघना शर्मा को उपाध्यक्ष, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. अभिषेक वशिष्ठ को महासचिव, प्राॅक्टर श्रीमती संतोष कंवर शेखावत को संयुक्त सचिव व खेल अधिकारी यशवंत गहलोत को कोषाध्यक्ष चुना गया साथ ही नवगठित कार्यकारिणी ने अपने पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करने की व अपने दायित्वों के कुशल निर्धारण की शपथ ग्रहण की । यह कार्यकारिणी वर्तमान से लेकर दो वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान करेगी।
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...