Type Here to Get Search Results !

पुलिस थाना पिलानी द्वारा हत्या के मुख्य आरोपी की मदद करने वाला परिवादी सचिन ही घटना के षडयंत्र में शामिल पाये जाने पर किया गिरफतार
























✍️

पुलिस थाना पिलानी द्वारा हत्या के मुख्य आरोपी की मदद करने वाला परिवादी सचिन ही घटना के षडयंत्र में शामिल पाये जाने पर किया गिरफतार।

श्री देवेन्द्र कुमार बिश्नोई आई.पी.एस. के निर्देशानुसा र, श्री गिरधारी लाल शर्मा आर.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झुन्झुनू व श्री शिवरतन गोदारा आर.पी.एस. वृताधिक री, वृत चिड़ावा के मार्गदर्शन में श्री नारायण सिंह पु.नि. थानाधिकारी पिलानी मय टीम द्वारा हत्या में मुख्य आरोपी की मदद करने वाले आरोपी सचिन महला पुत्र राजेश जाति जाट उम्र 21 साल निवासी रावतसर कुजला थाना हमीरवास जिला चूरू हाल किरायेदार मकान कुलदीप धीधवा सर्किल पिलानी को आज दिनांक 24.01.2024 को किया गिरफतार।

घटना का विवरण: दिनांक 22.01.2024 को प्रकरण हाजा में गिरफतार शुदा आरोपी सचिन महला (मृतक का सगा भान्जा) ने ही उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 21-01-24 की रात करीब 12 बजे मैं और मेरा मामा रतन सिंह पुत्र रामस्वरूप जाति जाट निवासी डाडमा थाना बाढड़ा जिला चरखी दादरी मेरे किराये के फलेट धिन्धवा सर्किल पिलानी कमरे में बराबर चारपाई लगा कर सो रहे थे करीब 12 बजे कमरे का गेट खुलने की आवाज आई में चारपाई पर बैठ गया बलब जल रहा था दो लड़के जवान उम्र के कमरे के अन्दर घुसे जिनके हाथ में पिस्तोल जैसे हथियार थे एक ने काका कह कर आवाज लगाई व रतन सिंह पर एक ने गोलीयां चला दी मैं उठ कर बाहर किचन में आ गया वो लड़के गोली मार कर निचे उतर कर चले गये मैने बालकनी से देखा तो तीन व्यक्ति मोटरसाईकिल से जाते नजर आये मेरे मामा रतन सिंह व उसके भतिजा (घोलिया) अंकित पुत्र सत्यवाहन के पुराना गांव में जमीन का विवाद व पैसों व कैम्पर विवाद चल रहा है। अंकित (धोलिया) ने हि रतन को मरवाया है।। इत्यादि रिपोर्ट पर मुकदमा न. 20/24 धारा 302,460,120बी भादस व 27 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही : उक्त घटना की सुचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित

कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण घटना स्थल किया गया। घटना स्थल पर एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड टीम व एमओबी टीम को बु लाया जाकर साक्ष्य जुटाये गये। दौराने निरीक्षण घटना स्थल के रात के समय तीनों गेट पैड़काला, बालकोनी व पिछे के खुले होने के कारण सदेह पैदा हुजा तथा घटना स्थल पर मृतक रतनसिंह का सगा भान्जा जो मृतक के पास में ही सो रहा था। जिसके कोई चोट वगैरहा व उसके शरीर पर खुन वगैरहा का नही लगना पृथम दृष्टया संदेह के घेरे में आना प्रतीत हुआ। पृथम दृष्टया मृतक के सगा भान्जा सचिन से पुछताछ के दौरान अपने चाचा रतनसिह के चरित्र पर सन्देह होने व पूर्व से भुमि सम्बंधी विवाद व कैम्पर गाड़ी का विवाद होने से हत्या के षडयंत्र में शामिल होना पाया जाने पर आरोपी सचिन महला को मुकदमा हाजा में गिरफतार किया गया। मुकदमा हाजा में मुख्य आरोपी अकित ऊर्फ धोलिया व एक अन्य मुल्जिम का घटना में शामिल होने की पुष्टि हुई है। जिनकी तलाश जारी है।

गठित टीम-

1 श्री नारायण सिंह पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना पिलानी।

2 श्री रविन्द्र कुमार उनि. थानाधिकारी पुलिस थाना मण्डेला।

3 श्री अमरसिह सउनि. पुलिस थाना पिलानी।

4 श्री सुभाषचन्द्र सिहाग सउनि. पुलिस थाना पिलानी।

5 श्री सुनील एचसी 2579 पुलिस थाना पिलानी।

6 श्री सुमेर सिंह एचसी 2405 पुलिस थाना मण्डेला।

7 श्री हरेन्द्र कानि. 454 पुलिस थाना मण्डेला।

8 श्री राजकुमार कानि. 148 पुलिस थाना मण्डेला।

9 श्री राजकुमार कानि. 834 पुलिस थाना पिलानी।

10 श्री प्रवीण कानि. 1468 पुलिस थाना पिलानी।

11 श्री सुरेश कानि. 245 पुलिस थाना पिलानी।

12 श्री जयपाल सिंह कानि. 280 पुलिस थाना पिलानी।

13 श्री अनिल कुमार कानि. 315 पुलिस थाना मुल्ताना। 14 श्रीमति सुनीता मकानि. 838 पुलिस थाना पिलानी।

प्रकरण में गिरफतार शुदा आरोपी:-

1 सचिन महला पुत्र राजेश जाति जाट उम्र 21 साल निवासी रावतसर कुजला थाना हमीरवास जिला चूरू हाल किरायेदार मकान कुलदीप धीधवा सर्किल पिलानी।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies