खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर

✍️
मुख्यमंत्री गहलोत उवाच : सब लोग चाहते थे की राहुल गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष बने
जयपुर । सीएम अशोक गहलोत
ने एक बार फिर कहा है कि राहुल गांधी
को पार्टी अध्यक्ष बनाने के लिए आखिरी
मिनट तक कोशिश की गई क्योंकि वे ही
मोदी और सरकार को चुनौती दे सकते हैं।
गहलोत ने कहा आज एक नई शुरुआत
है। हम मल्लिकार्जुन खडग़े को बधाई देते
हैं और पार्टी को मजबूत करने के लिए
काम करेंगे। गहलोत ने कहा कि सोनिया
गांधी ने 1998 में कांग्रेस के मुश्किल
हालात में जिम्मेदारी संभाली थी। सोनिया
गांधी ने अध्यक्ष बनने के बाद 12-13
राज्यों में सरकारें बनाई। दो बार केंद्र में
यूपीए की सरकार बनाई। कांग्रेस के
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े
के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने
के लिए बुधवार को दिल्ली पहुंचे अशोक
गहलोत ने एयरपोर्ट पर मीडिया से हुए रू-
ब-रू होते हुए कहा कि इस बार भी सब
लोग चाहते थे की राहुल गांधी ही कांग्रेस
अध्यक्ष बने। क्योंकि मोदी के सामने
मजबूती से कोई मुकाबला कर सकते वो
राहुल गांधी ही हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया
गांधी के 22 साल के कार्यकाल को
हमेशा याद किया जाएगा। 22 साल बाद
गैर गांधी परिवार का कोई अध्यक्ष बना है।
मल्लिकार्जुन खडग़े के
सामने बहुत बड़ी चुनौती
गहलोत ने कहा कि मल्लिकार्जुन
खडग़े के सामने बहुत बड़ी चुनौती है।
खासकर देश में जिस तरह माहौल बना
हुआ है उस स्थिति में उनकी जिमेदारी
बड़ी है। गहलोत ने कहा फासिस्ट ताकतों
का मुकाबला करना बड़ा चैलेंज है।
कांग्रेस को अब बिना संसाधनों के ही
चुनाव लडऩा है। सब कुछ धन एक पार्टी
को ही जा रहा है। बकौल गहलोत राहुल
गांधी का कहना था कि एक बार गैर गांधी
परिवार का कोई नेता कांग्रेस अध्यक्ष बने
इसलिए मल्लिकार्जुन खडग़े को यह मौका
मिला है। अब हम सब मिलकर कांग्रेस
को मजबूत करने में जुटना चाहिए।
0 Comments
write views