खबरों में बीकानेर
साहब, नापासर में गर्ल्स कॉलेज व हॉस्टल स्वीकृत करो, भूमि दो,
ट्रस्ट एक वर्ष में बिल्डिंग वनवा देगा
*औरों से हटकर सबसे मिलकर
*
✍🏻
साहब, नापासर में गर्ल्स कॉलेज व हॉस्टल स्वीकृत करो, भूमि दो,
ट्रस्ट एक वर्ष में बिल्डिंग वनवा देगा
श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा एवं ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बालिका शिक्षा क्षेत्र को बढावा देने हेतु नापासर में भूमि उपलब्ध करवाते हुए नापासर में गर्ल्स महाविद्यालय पास करने बाबत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का पत्र जिला कलेक्टर नमित मेहता के मार्फ़त भिजवाया । पत्र में बताया गया कि नापासर के आस-पास लगभग 30 गाँव लगते हैं और स्वयं नापासर की आबादी तकरीबन 45 हजार के करीब है और नापासर सरकारी विद्यालय में 1300 बालिकाएं शिक्षा प्राप्त कर रही है | इन बालिकाओं की उच्च शिक्षा के मद्देनजर नापासर कस्बे में गर्ल्स महाविद्यालय की नितांत आवश्यकता महसूस की जा रही है | नापासर में यदि भूमि राज्य सरकार प्रदान करती है और साथ ही राज्य सरकार नापासर में गर्ल्स महाविद्यालय पास कर दे तो श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई अपने ट्रस्ट के माध्यम से सरकारी मापदंडों के अनुसार प्रदान की गई भूमि पर तकरीबन 1 साल के भीतर उक्त महाविद्यालय की बिल्डिंग एवं छात्रावास का निर्माण अपने खर्च पर वहन करने को तैयार है जिससे नापासर की बालिकाओं को अपने कस्बे में ही उच्च शिक्षा उपलब्ध हो सके और नापासर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सके |
C P MEDIA


Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं