Type Here to Get Search Results !

मिस्ड कॉल दो मेंबर बनो भाजपा का सदस्यता अभियान 1 सितंबर से भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर बीकानेर शहर और देहात कार्यशाला आयोजित






पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना













*खबरों में बीकानेर*

मिस्ड कॉल दो मेंबर बनो
भाजपा का सदस्यता अभियान 1 सितंबर से

भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर बीकानेर शहर और देहात कार्यशाला आयोजित  मिस्ड कॉल कर ले सकेंगे सदस्यता


बीकानेर भारतीय जनता पार्टी शहर और देहात की सदस्यता अभियान को लेकर संयुक्त कार्यशाला का आयोजन आज भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य और देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 

आज की कार्यशाला में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री सदस्यता अभियान प्रदेश सह संयोजक आईदान सिंह भाटी का संबोधन रहा। जिसमे सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। 

भाजपा प्रदेश मंत्री सदस्यता अभियान प्रदेश सह संयोजक आईदान सिंह भाटी ने बताया भाजपा का संगठन आज देश-दुनिया में चर्चा का विषय बना है तो इसके पीछे कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूर्ण करते हुए अपने जिले में भाजपा की ताकत को प्रत्येक बूथ पर मजबूत करना है। 

उन्होंने आगे कहा कि हमें लोगों को जोड़ना है, तोड़ना नहीं, जो विरोधी है उसका भी बांह फैलाकर स्वागत करना है।

 किसान आयोग अध्यक्ष व बीकानेर संभाग प्रभारी सी.आर. चौधरी ने कहा कि हम सभी पूर्व में सदस्य बने हुए है लेकिन हमारी भी सदस्यता 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगी अर्थात हमें 1 सितंबर को पुनः भाजपा का सदस्य बन कर अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाना है। 

इन्होंने कहा कि 1 सितंबर को प्रधानमंत्री एंव राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवा कर इसका शुभारंभ करेंगे। 

 जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया भाजपा सदस्यता अभियान एक पर्व की तरह है जिसमे हर कार्यकर्ता अपने बूथ स्तर पर घर घर जाकर जनसंपर्क कर सदस्य बनाता है। 

प्रदेश कार्यशाला के बाद आज जिला कार्यशाला के बाद 25, 26, 27 अगस्त को बीकानेर जिले के सभी मंडलो की कार्यशाला सम्पन्न होगीं। इस बार बीकानेर शहर और देहात संयुक्त रूप से इस अभियान में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए बीकानेर में सबसे ज्यादा सदस्य बनाएगा। 

देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कहा सदस्यता अभियान में जिले के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता प्राण प्रण से जुट जाएं। 

 सदस्यता अभियान के संयोजक श्याम सुंदर चौधरी ने पीपीटी के माध्यम से कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर कोई भी भाजपा का सदस्य बन सकता है।  इसी के साथ कोई भी क्यूआर कोड स्कैन कर, नमो एप्प, फार्म भरकर भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। 

विधायक सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, सत्यप्रकाश आचार्य मुमताज अली भाटी, देहात प्रभारी ओम सारस्वत, सदस्यता अभियान के संयोजक श्याम सुंदर चौधरी, स्वाई सिंह ने अपने विचार रखे। 

भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक श्याम सुंदर पंचारिया, मांगीलाल मेघवाल, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, विजय उपाध्याय, जितेंद्र रजवी, भगवान सिंह मेड़तिया, आनंद सिंह भाटी, बाबूलाल गहलोत, गोकुल जोशी, आसकरण भटड, शिव प्रजापत, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, महेश व्यास, जगदीश सोलंकी, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, प्रवक्ता कुणाल कोचर, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवक, चंद्र प्रकाश गहलोत, कपिल शर्मा, मुकेश ओझा, जेठमल नाहटा, कलम आचार्य, विनोद करोल, मोर्चा अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, भंवरलाल जांगिड, ओमप्रकाश मीणा, सुमन छाजेड़, जसराज सिंवर, विनोद गिरी गुसाई, सरोज भोभारिया, राजाराम सीगड़, वेद व्यास, सरोज प्रजापत, नवरतन गिंटाला, खुशबू रतावा, नरेंद्र चौहान के साथ शहर और देहात के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies