Type Here to Get Search Results !

समर्थन मूल्य पर गेहूँ की उपज विक्रय हेतु पंजीकरण शनिवार, 20 जनवरी से प्रारम्भ





















समर्थन मूल्य पर गेहूँ की उपज विक्रय हेतु पंजीकरण शनिवार, 20 जनवरी से प्रारम्भ

बीकानेर/जयपुर, 19 जनवरी। राज्य के किसान समर्थन मूल्य पर अपनी गेहूँ की उपज विक्रय हेतु 20 जनवरी से 25 जून 2024 तक प्रातः 7 बजे से सांय 7 बजे तक पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयन स्वयं अथवा ई-मित्र के माध्यम से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान की वेबसाइट https://food.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध गेहूँ खरीद हेतु किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। खाद्य विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण मोबाइल फोन से भी किया जा सकता है।

पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसान पंजीकरण व अन्य खरीद सम्बन्धी समस्याओं के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-6030 पर राजकीय कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

राज्य में रबी विपणन सीजन 2024-25 के दौरान समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीद का कार्य 10 मार्च से 30 जून 2024 तक किया जायेगा। गेहूँ खरीद कार्य हेतु राज्य में कुल 470 क्रय केंद्र स्थापित किये गये हैं। क्रय केन्द्रों की सूची खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान की वेबसाइट https://food.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
भारत सरकार द्वारा रबी विपणन सीजन 2024-25 हेतु गेहूँ का समर्थन मूल्य बाइस सौ पिचहतर रूपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को समर्थन मूल्य के ऊपर राजस्थान कृषक समर्थन योजना अन्तर्गत एक सौ पच्चीस रुपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि का भुगतान किया जायेगा। इस प्रकार से किसान से उनकी उपज (गेहूँ) चौबीस सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies