Type Here to Get Search Results !

हत्या के प्रयास के मामले में 14 माह से फरार चल रहे आरोपी कमल कुमार को किया गया गिरफ्तार
























हत्या के प्रयास के मामले में 14 माह से फरार चल रहे आरोपी कमल कुमार को किया गया गिरफ्तार

 देवेन्द्र कुमार विश्नोई IPS पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू के निर्देशानुसार श्री गिरधारीलाल शर्मा RPS अति. पुलिस अधीक्षक जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन व श्री राव आनन्द RPS वृताधिकारी वृत नवलगढ के सुपरविजन मे  महेन्द्र सिह उप निरीक्षक इंचार्ज थाना पुलिस थाना गुढ़ागौडजी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा हत्या के प्रयास में 14 माह से वरवक्त घटना से फरार चल रहे आरोपी कमल कुमार को गिरफ्तार किया।

घटना का विवरण:- दिनांक 18.11.2022 को प्रार्थी  प्रवीण कुमार ने बमुकाम मनीपाल अस्पताल जयपुर पर रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 15-11-2022 की रात लगभग 2-3 बजे ट्रैक्टर की जोर जोर से आवाजे आने लगी एवं हो हल्ला होने लगा इस पर हमारी नीदं से जाग हो गई मेरे फुफाजी सुभाष व मैने बाहर जाकर देखा तो कुछ लोग उनकी राजस्व रिकोर्ड मे दर्ज भुमी पर कब्जा करने कि नियत से ट्रैक्टर चला रहे है इस पर मेरे फुफाजी मोके पर गये पिछे पिछे मैं ओर मेरी बुआ जी भी मोके पर गये मोके पर कमलसिंह पुत्र  संज्जन सिंह अंकित गढवाल पुत्र शिशराम मोहनी देवी पत्नी मुलचन्द सुमन पुत्री मुलचन्द खडे हुऐ थे एवंम अशोक कुमार ढाका पुत्र श्री मनफुल सिंह ढाका निवासी ढाका की ढाणी टैक्टर पर बैठा हुआ था व जमीन जोतने कि कोशीश कर रहा था। उक्त सभी व्यक्तियो के पास लाठी डंडे व अन्य हथयार थे इन सब ने मेरे फूफाजी सुभाष के साथ लाठी डंडो से गंभीर मारपीट की। जिससे मेरे फूफाजी सुभाष के काफी चोटे आई। जिसके चोटे गंभीर होने पर झुझुनू रैफर कर व झुन्झुनू से हम मणिपाल हास्पिटल लेकर आये है। इत्यादी रिपोर्ट पर अभियोग पंजिबद्व संख्या 586/22 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

पुलिस कार्यवाहीः-प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये  महेन्द्र सिह उपनिरीक्षक इंचार्ज पुलिस थाना गुढ़ागौड़जी द्वारा  सुरेश कुमार सउनि के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। आरोपी की तलाश की गई। गठित टीम द्वारा आरोपी कमल कुमार पुत्र  सज्जन कुमार जाति जाट उम्र 37 साल निवासी वार्ड न० 01 कचोलिया जोहड तन भौडकी पुलिस थाना गुढ़ागौडजी को गिरफ्तार किया गया है। जिसको आज दिनांक 23-01-2024 को पेश न्यायालय किया गया है।

गठित टीम:-

1-  महेन्द्र सिह उ0नि0 पुलिस थाना गुढागौड़जी

2-  सुरेश कुमार सउनि पुलिस थाना गुढ़ागौड़जी

3-  संजय कानि. 242 पुलिस थाना गुढ़ागौड़जी

4- श्रीमती प्रियंका म० कानि. 1138 पुलिस थाना गुढ़ागौड़जी 5-  सुभाष कानि 1442 पुलिस थाना गुढ़ागौड़जी

गिरफ्तार आरोपी कमल कुमार पुत्र  सज्जन कुमार जाति जाट उम्र 37 साल निवासी वार्ड न0 01 कचोलिया जोहड़ तन भौड़की पुलिस थाना गुढ़ागौड़जी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies