Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

चुनाव : ये है नामांकन से चुनाव प्रक्रिया विराम तक तिथिवार कार्यक्रम, इतने करोड़ मतदाता चुनेंगे राजस्थान में अपनी सरकार




*खबरों में बीकानेर*





**



**


*खबरों में बीकानेर*






चुनाव : ये है नामांकन से चुनाव प्रक्रिया विराम तक तिथिवार कार्यक्रम, इतने करोड़ मतदाता चुनेंगे राजस्थान में अपनी सरकार


जयपुर /बीकानेर https://bahubhashi.blogspot.com
मतदान कार्यक्रम 
राजस्थान 
(सभी 200 सीटें) 
राजपत्र अधिसूचना जारी होने की तिथि 30 अक्टूबर, 2023 (सोमवार) 
नामांकन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर, 2023 (सोमवार) 
नामांकन की जांच की तिथि 7 नवंबर, 2023 (मंगलवार) 
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 9 नवंबर, 2023 (गुरुवार)
 मतदान की तिथि (वोटिंग) 23 नवंबर, 2023 (गुरुवार)
 गिनती की तारीख (मतगणना) 3 दिसंबर, 2023 (रविवार) 
चुनाव प्रक्रिया समाप्त 5 दिसंबर, 2023 (मंगलवार)

और नीचे पढ़ें 
 




राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों के लिए 23 नवंबर को होने वाले मतदान में सवा पांच करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को नई दिल्‍ली में 2023 के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। इसके अनुसार राज्‍य की सभी 200 विधानसभा सीटों के ल‍िए 23 नवंबर को मतदान होगा जब‍क‍ि वोटों की ग‍िनती तीन द‍िसंबर को होगी। निर्वाचन विभाग के चार अक्टूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार मतदाता सूचियों के अन्तिम प्रकाशन तक राज्य में कुल 5 करोड़ 26 लाख 80,545 मतदाता हैं। इनमें से 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार 627 पुरूष एवं 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 422 महिला मतदाता शामिल हैं।



उल्लेखनीय है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में राज्य में 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे। इनमें 2 करोड़ 49 लाख 61 हजार महिलाएं और 2 करोड़ 28 लाख 27 हजार महिला मतदाता थीं। राज्य की अद्यतन मतदाता सूची में 80 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 11.78 लाख मतदाता, 100 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 17,241 मतदाता पंजीकृत हैं। इसी प्रकार कुल 5.61 लाख विशेष योग्य जन मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। वहीं राज्य में 601 मतदान केन्द्रों का नवसृजन एवं 32 मतदान केन्द्रों का समायोजन किया गया इसके चलते 569 मतदान केन्द्र बढ़े हैं। पुनर्गठन के बाद राज्य में मतदान केन्द्रों की संख्या 51 हजार 187 से बढ़कर 51 हजार 756 हो गई है। राज्‍य की 200 विधानसभा सीटों में 34 अनुसूचित जाति, 25 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं, वहीं 141 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं।



Post a Comment

0 Comments