Type Here to Get Search Results !

इन स्कूलों में गूंजे देशभक्ति गीत भाजपा ने स्कूली छात्राओं को भेंट किए तिरंगे कांग्रेस ने निकाली आजादी की गौरव यात्रा


खबरों में बीकानेर



🇮🇳




🙏







✍️

इन स्कूलों में गूंजे देशभक्ति गीत
भाजपा ने स्कूली छात्राओं को भेंट किए तिरंगे
 कांग्रेस ने निकाली आजादी की गौरव यात्रा 

बीकानेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में आज भारतीय जनता पार्टी महामंत्री मोहन सुराणा ने राजकीय बांठिया उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय भीनासर में बालिकाओं को 500 तिरंगे भेंट किए।
मोहन सुराणा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान है हर घर तिरंगा अभियान में हर घर तिरंगा लगे इसके लिए तिरंगे का निरंतर वितरण जारी रहेगा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सूरज सोनी, पार्षद नंदू गहलोत, सुंती बांठिया उपस्थित रहे।


 सनराईज अकादमी माध्यमिकविद्यालय,रानी बाजार,बीकानेर में, देशभक्ति गीतों का गायन कार्यक्रम प्रातः 10:15 बजेशुरू किया गया। इससे पूर्व शाला के विद्यार्थियों ने राष्ट्र ध्वज के साथ हर घर तिरंगा,वन्दे मातरम, और भारत माता की जय के नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।
 

भारतीय आदर्श विद्या मंदिर रघुनाथसर कुंआ द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य मार्ग नत्थूसर गेट से होते हुए बारह गुवाड़, सदाफते, रत्ताणी व्यास चैक एवं साले की होली होेते हुए स्कूल परिसर में आकर सम्पन्न हुई।
तिरंगा यात्रा में लोगो ने उत्साहवर्द्धन किया। 



कांग्रेस : आजादी की गौरव यात्रा 

बीकानेर 12 अगस्त - आजादी के 75 वे साल में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आजादी की गौरव यात्रा के तहत आज गोकुल प्रसाद पुरोहित की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नत्थूसर गेट से बारहगुवाड़ रतानी व्यासों का चोक, हर्षा का चोक, मोहता चोक, नाइयो की गली सब्जी बाजार चूड़ी बाज़ार होते हुए लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर तक यात्रा निकाली। स्वतंत्रता सेनानी श्री सत्यनारायण हर्ष का उनके निवास जाकर पुष्पहार पहनाकर और पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया

यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे

कल की यात्रा शाम 5 बजे शिव पार्वती मंदिर गोपेश्वर बस्ती से चालू होगी। 












10




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies