खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
🚪
✍🏻
बीकानेर 25 नवम्बर 2021
सनातन धर्म में विश्व के सभी विकारों का समाधान - कामिनी भोजक मैया
कल्याण फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा धार्मिक यात्रा पर की गयी पुष्पवर्षा।
बीकानेर25 नवम्बर-
छोटीकाशी से विख्यात धार्मिक नगरी बीकानेर में आज नर्मदा महायज्ञ का शुभारंभ विशाल कलश यात्रा और हिन्दू धर्म यात्रा से हुआ । इस दौरान सामाजिक सरोकारों की अग्रणी संस्था कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा भी मुकीम बोथरा चौक से रांगड़ी चौक के रास्ते मे यात्रा पर और साधु संतोंपर पुष्पवर्षा की गयी।
फाउंडेशन की निदेशक कामिनी भोजक मैया ने कहा कि सनातन धर्म मे जो यज्ञ विधियां है उनमें जटिल से जटिल बीमारी और समस्याओं का हल है। इसलिए सनातन धर्म की मान्यता सभी जगह और वैज्ञानिकों ने भी सर्वश्रेष्ठ मानी है| आज बीकानेर की धार्मिक नगरी में जो महायज्ञ का आयोजन हो रहा है वो ना सिर्फ बीकानेर वरन सम्पूर्ण भारत वर्ष में समृद्धि लाएगा।
आज यात्रा पर फाउंडेशन की ओर से अलग अलग स्थानों पर पुष्पवर्षा का जिम्मा सचिव आर.के.शर्मा, जितेंद भोजक, नितिन वत्सस, खुश भोजक,माधव शर्मा, सरोज शर्मा के साथ कार्यकर्ताओ ने संभाल रखा था।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
write views