✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
दांडी मार्च की याद में निकाली प्रभात फैरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित
बीकानेर, 12 मार्च। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती वर्ष के दौरान किए जा रहे आयोजनों के क्रम में गुरूवार को दाण्डी मार्च को सम्मान देने के लिए प्रभात फैरी का आयोजन किया गया। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन दांडी मार्च की महत्ता को प्रतिस्थापित करने और युवा पीढ़ी का इस ऐतिहासिक घटना से परिचय के लिए किए गए इस आयोजन में जनप्रतिनिधि, गांधीवादी विचारक, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) सुनीता चौधरी ने प्रभात फेरी को कलक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पब्लिक पार्क से होते हुए प्रभात फेरी गांधी पार्क में पहुंचंी, जहां एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने गांधी पार्क में गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर, श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता ने 12 मार्च 1930 को अहमदाबाद के पास स्थित साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरूआत की। इस यात्रा के जरिए उन्होंने विनय पूर्वक सरकारी कानूनों की अवज्ञा करने की सांकेतिक शुरूआत की। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में ऐतिहासिक महत्व रखने वाले इस मार्च के दौरान गांधीजी ने 24 दिनों तक रोजाना औसतन 16 से 19 किलोमीटर पैदल यात्रा की और अपने हाथों से नमक बनाकर अंग्रेजी सरकार की जड़ें हिला दी।
गौतम ने कहा कि गांधी का जीवन दर्शन, जीवन प्रसंग, त्याग और समर्पण के सिद्वान्तों से आमजन को रूबरू करवाने के लिए गांधी जी की 150 वीं जयन्ती वर्ष पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज का दिन बहुत ही विशेष है। अत्सय के खिलाफ गांधीजी ने एक जनआंदोलन शुरू किया था। गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक है, जन मानस उनके विचारांे जुड़े, ऐसे कार्यक्रमों का यही उद्देश्य है।
सर्वधर्म सभा में महाराज विशोकानंद, गं्रथी रविन्द्र सिंह, शहर काजी हाजी मुस्ताक अली,पण्डित मनमोहन पुरोजित तथा गुरूवेन्द्र सिंह ने सत्य, अहिंसा, त्याग और कोमी एकता का संदेश दिया और महात्मा गंाधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम में महात्मा गंाधी की 150 वीं जयन्ती वर्ष के जिला संयोजक संजय आचार्य, उपखण्ड अधिकारी रिया केजरीवाल,यूआईटी सचिव मेघराज सिंह मीना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी.पंवार, प्रहलाद मार्शल, विकास अधिकारी भोम सिंह, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग शारदा चैधरी, जियाउर हक रहमान आरीफ, अम्बाराम इणखिया, गोपाल राम कूकणा, मगन महाराज, महात्मा गांधी की 150 वीं के पश्चिम विधान सभा के संयोजक मनोज व्यास, उप संयोजक साजिद सुलेमानी, पूर्व विधान सभा क संयोजक सलाउदीन, शमसाद अर्सद, विजय सिंह, मनोज चैधरी, जयदीप सिंह जावा, एन.डी. कादरी, साजिद कुरैशी, अशोक रंगा, रमेश तनेजाख् उत्ताउल्ला खां,महावीर प्रसाद, गफ्फार अहमद आदि शामिल हुए।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

0 Comments
write views