Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पाक जाता पानी रोकेंगे : केन्द्रीय मंत्री

दुगुनी आय के लिए किसान नवीनतम कृषि-वैज्ञानिक तकनीक अपनाएं
पाक जाता पानी रोकेंगे : केन्द्रीय मंत्री 

बीकानेर, 24 अप्रैैल 2018। केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री  अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि कृषि संबंधी नवीनतम वैज्ञानिक तकनीक व ज्ञान अपनाकर, किसान अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं। वे मंगलवार को धानुका एग्रीटेक लिमिटेड द्वारा रवीन्द्र रंगमंच पर आयोजित ‘कृषक गोष्ठी’ में राज्य के किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। गोष्ठी के दौरान किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दोगुनी करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्ष्य के सम्बंध में विचार-विमर्श किया गया। 
         मंत्री ने कहा कि धानुका एग्रिटेक लिमिटेड द्वारा जिले के ऐसे 100 प्रगतिशील किसान चयनित किए जाएं, जिन्हें कृषि की नई तकनीकों, शोधों की जानकारी देकर जागरूक किया जा सके। 
पाक जाता पानी रोकेंगे :- 

        केन्द्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि बीकानेर व अन्य क्षेत्रों के किसानों को पूरा पानी मिले तथा उनकी पानी सम्बंधी समस्या का स्थाई समाधान हो सके, इसके लिए पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी को रोकने की कार्ययोजना बनाई जा रही है।  
सांचौर में इनलैंड कण्टेनर डिपो बनाने की योजना बनाई जा रही है, जिससे एक्सपोर्ट का कार्य बढ़ेगा। 
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ अधिकतम किसानों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है व फसल खराबा मुआवजा समय पर मिले, इसके हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धानुका ग्रुप द्वारा समाजोपयोगी व किसानों के हित में अनेक सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।    

आरजी अग्रवाल ने जताई वर्षा जल को सहजने की आवश्यकता

       धानुका एग्रिटेक लिमिटेड के चेयरमैन आर जी अग्रवाल ने कहा कि कंपनी द्वारा किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। कंपनी द्वारा खेती में आधुनिक तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा देने के परिणामस्वरूप फसल की पैदावार बढ़ी है। बीज उपचार से बीज की शक्ति में वृद्धि व रोग नियंत्रण की बदौलत पैदावार में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी देखी गई है। उन्होंने वर्षा जल को सहजने व भूमि की गुणवत्ता बरकरार रखने की आवश्यकता जताई। अग्रवाल ने कहा कि सरकार, प्रशासन, किसान व उद्यमी मिल कर कार्य करें, तभी किसानों की आय दुगुनी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि किसान स्वयं सहायता समूह बनाकर, अपनी फसल सीधे शहर में बेचें, जिससे उन्हें फसल का उचित मूल्य मिल सके। 
          केवीके चौमूं के प्रभारी डॉ. एस एस राठौड़ ने फसलों को कीड़ों को बचाने के तरीके बताए। पार्थ सेनगुप्ता ने मूंगफली की पैदावार बढ़ाने की जानकारी दी। 

किसान हुए पुरस्कृृत :- 
इस अवसर पर धानुका एग्रीटेक लिमिटेड द्वारा राज्य के दस किसानों को पैदावार में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए पुरस्कृत किया गया। इनमें शीशपाल निथारवाल, नंदलाल कुमावत, भांवरसिंह काजला, बनवारीलाल बिश्नोई, गोपालराम सियाग, रामरख तारद, कालूराम, मणिराम, बजरंगलाल व ओमकरनाथ शामिल हैं। खेती में सही कृषि रसायन को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रा के तीन विक्रेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। 
      इस दौरान उपस्थित किसानों ने केन्द्रीय राज्य मंत्राी से विभिन्न प्रश्न पूछे। इस अवसर पर फिल्म प्रदर्शन द्वारा किसानों को कृषि की नवीनतम जानकारी दी गई। किसानों को बीजोपचारक सैंपल किट का कृषि संबंधी साहित्य का वितरण किया गया।
         समारोह में डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, हर्ष धानुका, अशोक प्रजापत, मोहन सुराणा, जितेन्द्र सिंह, उम्मेद सिंह सहित बड़ी संख्या में राज्य भर से आए किसान उपस्थित थे। 
- मोहन थानवी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ