Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

वीडियो : राजस्थान विधानसभा में सरकार का बड़ा संकल्प _ महिलाओं के लिए देश का सर्वाधिक सुरक्षित प्रदेश बनाएंगे: राज्यपाल
























वीडियो : राजस्थान विधानसभा में सरकार का बड़ा संकल्प _ महिलाओं के लिए देश का सर्वाधिक सुरक्षित प्रदेश बनाएंगे: राज्यपाल

सोलहवीं राजस्थान विधान सभा 
प्रथम सत्र

सरकार ने संकल्प लिया है कि राजस्थान को महिलाओं के लिए देश का सर्वाधिक सुरक्षित प्रदेश बनाएंगे: राज्यपाल


विधानसभा में राज्यपाल का स्वागत - राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विधानसभा में अभिभाषण दिया

जयपुर, 19 जनवरी। राज्यपाल  कलराज मिश्र ने शुक्रवार को सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के पहले सत्र में अभिभाषण दिया।
इससे पहले राज्यपाल  मिश्र के विधानसभा में प्रातः 11 बजे पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा, संसदीय कार्यमंत्री  जोगाराम पटेल, मुख्य सचिव  सुधांश पंत और विधानसभा के प्रमुख सचिव  महावीर प्रसाद शर्मा ने स्वागत किया। विधानसभा के मुख्य द्वार पर राज्यपाल श्री मिश्र को आरएसी बटालियन द्वारा सलामी दी गई। बाद में राज्यपाल  मिश्र अभिभाषण के लिए सदन में प्रोसेशन में गये।
इससे पहले राज्यपाल ने विधानसभा में संविधान की प्रस्तावना का सदन के सभी सदस्यों को वाचन करवाया और बाद में संविधान के मूल कर्तव्यों को पढ़कर सुनाया। 



Post a Comment

0 Comments